home page

New Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में विकास को गति देगा नया एक्सप्रेसवे, जमीनों के बढ़ेंगे रेट

Uttar Pradesh News :उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से प्रदेश में लगातार नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। लोगों के यातायात को आसान बनाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में नया एक्सप्रेसवे बनने से जमीनों के रेट भी बढ़ जाएंगे। उत्तर प्रदेश का यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को गति देगा।  

 | 
New Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में विकास को गति देगा नया एक्सप्रेसवे, जमीनों के बढ़ेंगे रेट

HR Breaking News (UP News) उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर लगातार तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश में नया एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। लोगों के यातायात को आसान बनाने का कार्य किया जा रहा है। नया एक्सप्रेसवे 700 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा होगा और दो राज्यों के साथ ही प्रदेश के 22 जिलों को आपस में जोड़ने का काम करेगा। चलिए जानते हैं प्रदेश के इस एक्सप्रेसवे नेटवर्क के बारे में-

 


गांवों में होगा जमीन का अधिग्रहण


एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, उनके लिए (Competent Authority for Land Acquisition) चयन प्रोसेस की शुरुआत हो गई है। जिले में सर्वे, मुआवजा वितरण कराने का जिम्मा एनएचएआई बरेली को दी गई है। वहीं,  शाहजहांपुर से मुरादाबाद के आगे तक बनाने का जिम्मा एनएचएआई मुरादाबाद को दिया गया है।

 


इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे 


एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट (NHAI New Project) काफी टाइम पहले मंजूरी मिल चुकी है। यूपी का ये नया एक्सप्रेसवे गोरखपुर से बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर से पीलीभीत में बीसलपुर, शाजहांपुर में पुवायां से होकर के बरेली के फरीदपुर, नवाबगंज, बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांवों से होते हुए रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ होते हुए शामली होते हुए पानीपत तक जाएगा। इसके बाद बरेली जिले में पड़ने वाले गांवों का सर्वे का काम किया जाएगा।

यह है एक्सप्रेसवे


जानकारी के लिए बता दें कि सड़क मार्ग से पूर्वांचल को पश्चिमी यूपी से कनेक्ट करने के लिए 700 किमी से लंबा गोरखपुर-शामली-पानीपत ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे (Gorakhpur-Panipat-Shamli Green Field Expressway) बनाने का प्रोसेस शुरू किया गया है। मंडल के 3 जिलों को कनेक्ट करने वाला यह सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे बरेली जिले की 3 तहसील क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। 


 

तीन साल में बनकर हो जाएगा तैयार


गोरखपुर-शामली-पानीपत एक्सप्रेस-वे निर्माण का प्रोसेस शुरू होने से एनएचएआई के अधिकारियों की तरफ से दावा किया गया है कि अगले निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही यह तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। सड़क मार्ग से बरेली से पूरब में गोरखपुर और पश्चिम में शामली तक सफर सुगम हो जाएगा।

हरियाणा तक आना जाना आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने से बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर और लखीमपुर खीरी के लोगों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-Lucknow Expressway) और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) से सीधे कनेक्ट किया जाएगा।