New Expressway : नए एक्सप्रेसवे के लिए जल्द होगा भूमि अधिग्रहण, 68 गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवजा
New Expressway : हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित इस एक्सप्रेसवे को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले के 68 गांवों की जमीन के अधिग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशासन जल्द ही मुआवजा प्रक्रिया शुरू करेगा, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है-
HR Breaking News, Digital Desk- (New Expressway) उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के उद्देश्य से प्रस्तावित 700 किलोमीटर लंबा गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Greenfield Link Expressway) अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बरेली जिला के कुल 68 गांवों से एक्सप्रेसवे गुजरेगा। प्रशासन ने इन गांवों की सूची तैयार कर ली है और जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जानिए कितने जिलों को जोड़ेगा यह एक्सप्रेसवे-
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा तैयार किया जा रहा यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शुरू होकर बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ होते हुए शामली तक पहुंचेगा। यह सड़क परियोजना पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) को जोड़ते हुए प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास (industrial development) को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।
बरेली मंडल के तीन जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे-
यह एक्सप्रेसवे बरेली मंडल के बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों से होकर गुजरेगा। बरेली में भूमि अधिग्रहण (land acquisition in bareilly) से जुड़े कार्य एडीएम एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देश दीपक सिंह की निगरानी में किए जा रहे हैं।
जानें कितने गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण-
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के अनुसार, नवाबगंज तहसील और बहेड़ी तहसील के 34-34 गांव इस परियोजना में शामिल किए गए हैं। इन सभी गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, ताकि एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।
बहेड़ी तहसील के प्रमुख गांव-
भउंटा, कनकपुरी,पंडारी, परेवा, मधुकारपुर, मवई कला, कंचनपुर, सिसई, शरीफ नगर, शाहपुर, चंदपुर चुबाकिया, गोपालपुर, गुलरिया मोहम्मद हुसैन, करनपुर, मोहनपुर, रामपुरा, रहपुरा गनीमत, बसंत नगर जागीर, खमरिया, पैगा, जमुनिया, अटरिया, माधवपुर सहित 34 गांव शामिल हैं।
नवाबगंज तहसील के प्रमुख गांव-
धौरेरा, इनायतपुर,गजरौला, अभयराजपुर, जिगनिया भगवंतपुर,खतौआ, तिगरी, सिठौरा, नवदिया मोतीराम, नकटी नारायणपुर, बिहारीपुर, सिलरा, नौगवां भगवंतपुर, बबूरा, नवादा इकरामुल्ला, धनौर जागीर, हथेली, गेला टांडा, लावाखेड़ा बद्रीप्रसाद, मुडिया तेली सहित 34 गांव इस सूची में शामिल हैं।
विकास को मिलेगी रफ्तार-
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा, बल्कि व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। खास तौर पर बरेली और आसपास के इलाकों में औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को बड़ी रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
