New Expressway Update : लखनऊ से कानपुर का सफर होगा सुगम, अब 3 घंटे नहीं, लगेगा सिर्फ आधा घंटा
HR Breaking News (New Expressway) सरकार की ओर से देश की अर्थव्यसस्था की मजबूती के लिए लखनऊ और कानपुर (Lucknow Kanpur Expressway) के बीच एक नया एक्सप्रेसवे बनाने का प्लान तैयार किया है। इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने से 3 घंटे का सफर घटकर केवल आधे घंटे का रह जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से लखनऊ से कानपुर कासफर बेहतर होगा। खबर में जानिए इस एक्सप्रेसवे के बारे में-
कब तक ओपन होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे
बता दें कि लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर (Green Corridor in Lucknow) के दूसरे फेज में इनोग्रेशन हो गया है। ऐसे में रक्षा मंत्री का कहना है कि अप्रैल से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को वाहनचालको के लिए ओपन कर दिया जाएगा। अभी लखनऊ से कानपुर आते जाते समय जाम लगता है। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत से जाम से छुटकारा मिल जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत से लखनऊ से कानपुर तक का सफर (Travel from Lucknow to Kanpur) केवल 35 से 40 मिनट में पूरा हो जाएगा।
जल्द शुरू होगा अपग्रेडेशन रोड प्रोजेक्ट
रक्षा मंत्री का कहना है कि इस एक्सप्रेसवे के शुरु होने से दोनों शहरों के बीच एकदम सुगम सफर होगा और इसके साथ ही किसान पथ के सर्विस रोड प्रोजेक्ट का कार्य (Service road project work) भी जल्द ही किया जा रहा है, जिससे लखनऊ की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी। रक्षा मंत्री का कहना है कि बाराबंकी से बहराइच तक अपग्रेडेशन रोड प्रोजेक्ट की जल्द शुरुआत होगी, जो तकरीबन 100 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क होगी। इस चार लेन लंबी सड़क से लखनऊ से बहराइच की दूरी तकरीबन सवा घंटे की रह जाएगी।
हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण
इसके साथ ही लखनऊ से सुल्तानपुर और वाराणसी तक हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण (Construction of high speed corridor) किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर हरदोई और सीतापुर को भी बेहतर सड़क नेटवर्क के माध्यम से कनेक्ट किया जा रहा है। उनका कहना है कि युवाओं के स्वास्थ्य पर गौर करते हुए शहर के कई पार्कों में जिम की खास व्यवस्था की जानी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर किया गया खास गौर
रक्षा मंत्री का कहना है कि यूपी में डिफेंस कॉरिडोर (Defense Corridor in UP) का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाईल को बनाया जा रहा है और इसकी एयरोस्पेस टेस्टिंग भी यहीं की जाने वाली है। यूपी की राजधानी लखनऊ से ही सेना के लिए जरूरी संसाधन मौजूद कराए जा रहे हैं।
बता दें कि ये एक्सप्रेसवे (Expressway Updates) कुल 63 किलोमीटर लंबा है और इससे मौजूदा 1.5 से 2 घंटे का सफर कम होकर सिर्फ 35-40 मिनट का रह जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत लखनऊ के अमौसी से होगी ओर कानपुर के आजाद मार्ग तक ये एक्सप्रेसवे जाएगा। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर बिना किसी परेशानी के सफर करने के लिए एलिवेटेड और 6-लेन की सड़कें बनाई गई हैं।
