Delhi Metro में महिलाओं को नई सौगात, अब मिलेगी यह खास सुविधा
Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात जारी कर दी है। बता दें कि अब मेट्रो में यात्रा करने के दौरान महिलाओं को एक खास सुविधा मिलने वाली है। आईए जानते हैं कौन सी होगी यह खास सुविधा।
HR Breaking News - (New Metro in Delhi)। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाली महिलाओं के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। बता दें कि अब महिलाओं को दिल्ली मेट्रो में एक खास तरीके की सुविधा मिलेगी। इसकी वजह से महिलाओं को सफल करने में भी आसानी होगी और उनकी यात्रा का समय भी कम होगा। आईए जानते हैं दिल्ली मेट्रो (New Metro in Delhi ) के इस अपडेट के बारे में।
सुरक्षित और सस्ते सफर को मिलेगा बढ़ावा-
दिल्ली मेट्रो ने महिलाओं के लिए एक नई और खास पहल जारी कर दी है। बता दें कि अब "सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड" (Saheli Pink Smart Card) योजना के तहत महिला यात्रियों को मेट्रो में सुरक्षित और सस्ते सफर का लाभ मिलेगा। यह कार्ड महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया जा रहा है। इस कार्ड में कई फायदे मिलेंगे। जैसे किराए में छूट, रिवॉर्ड पॉइंट्स और अलग-अलग ऑफर्स इत्यादि।
महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद-
DMRC की इस पहल का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक मदद को लेना ही नहीं बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा को बढ़ाना भी है। भाई दूज के मौके पर शुरू होने वाली इस योजना से लाखों महिलाओं को यात्रा करने में आसानी होने वाली है और विशेष पहचान भी मिलेगी। कार्ड धारक महिलाओं को मेट्रो यात्रा पर विशेष छूट और कई अन्य लाभ मिलने वाला है।
कार्ड का ये होगा लाभ-
सहेली कार्ड (saheli card) महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। यह सामान्य मेट्रो कार्ड (metro card) की तरह काम करने वाला है। हालांकि इसमें कुछ अतिरिक्त लाभ भी होंगे। कार्ड से सफर करने वाली महिलाओं को किराए में 10 प्रतिशत तक की छूट मिलने वाली है। इसके अलावा, DMRC समय-समय पर कार्ड धारकों के लिए अलग-अलग ऑफर्स और रिवॉर्ड पॉइंट्स भी जारी करने वाला है।
ऐसे बनवाएं पिंक मेट्रो कार्ड-
महिलाएं दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के सभी प्रमुख स्टेशनों पर जाकर "सहेली पिंक कार्ड" (Saheli Pink Card) को बनवा सकती है। इसके लिए उन्हें अपना फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) को दिखाना होगा। ऐसे में यहां पर कार्ड तुरंत जारी कर दिया जाएगा। इस कार्ड को सामान्य मेट्रो कार्ड की तरह रिचार्ज किया जा सकेगा। DMRC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए भी ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा मिलने वाली है। KYC वाले कार्ड के लिए बैंक में आवेदन करना होगा और इसे डेबिट कार्ड (debit card) या प्रीपेड कार्ड की तरह यूज किया जा सकता है।
DMRC ने दी जानकारी-
DMRC का ये कदम महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यहां पर हर दिन लाखों महिलाएं दिल्ली मेट्रो से सफर करती हैं। इस कार्ड से उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ एक खास पहचान भी मिलेगी। DMRC का मानना है कि यह पहल "महिलाओं को सशक्त बनाने और सुरक्षित यात्रा के माहौल को बढ़ावा देने" की दिशा में अहम कदम रहने वाला है।
