New Railway Line in UP : यूपी में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, 29 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
Railway Line in UP : भारतीय रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार लगातार नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। अब उत्तर प्रदेश में एक और नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जिसके लिए 29 गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। आइए खबर में जानते है उत्तर प्रदेश में बनाई जाने वाली इस नई रेलवे लाइन के बारे में विस्तार से।
HR Breaking News : (New Railway line) भारतीय रेलवे में सफर तो आपने किया ही होगा। रेलवे अपने यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नए नए कदम उठा रही हैं। अब फिर सोनभद्र के चोपन और मिर्जापुर के चुनार के बीच रेलवे मार्ग का दोहरीकरण (doubling of railway track) काफी तेजी से किया जा रहा है,जो इस क्षेत्र के यातायात को आसान बनाएगा।इसके लिए सोनभद्र जिले की तीन तहसीलों के 29 गांवों से लगभग 31 हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहण की जाएगी। इन गांवों में रॉबर्ट्सगंज तहसील के 24 गांव, घोरावल तहसील के 3 गांव और ओबरा तहसील के 2 गांव शामिल हैं।
जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस
भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा सर्वेक्षण के बाद, जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस शुरू किया जा चुका है। इस कार्य को विशेष जमीन अध्याप्ति अधिकारी (सिंचाई) मिर्जापुर के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
सर्वेक्षण में जिन गांवों की जमीन को अधिग्रहण के लिए चिह्नित किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से रॉबर्ट्सगंज तहसील के दुलुरु, बगही, बसवा निस्फ, महुलिया, घुवास कलां, घुवास खुर्द, कूरा, मुड़िलाडीह, सलखन, और अन्य गांव शामिल हैं। इसके अलावा, घोरावल और ओबरा तहसील के भी कुछ गांव शामिल हैं।
कुल 1424 करोड़ रुपये का बजट
यह परियोजना लंबे समय से चल रही मांग का एक हिस्सा है, जिसे तीन साल पहलें (2022) अगस्त में रेलवे द्वारा मंजूरी दी गई थी। इसके लिए कुल 1424 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसमें सोन नदी पर बनने वाले 1128 मीटर लंबे पुल का निर्माण भी शामिल है। इस पुल की लागत लगभग 230.30 करोड़ रुपये है।
नई रेलवे लाइन परियोजना की यह है समय सीमा
इस महत्वाकांक्षी परियोजना (ambitious project) को अगले 2 साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसका लगभग 25 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। रेलवे विभाग (Railway Department) ने काम की गति को तेज कर दिया हैऔर अब इसे समय से पहले पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
यूपी में नई रेलवे लाइन का निर्माण (new railway line project) और दोहरीकरण न केवल राज्य के परिवहन नेटवर्क को बेहतर बनाएगा, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा और लाखों लोगों के लिए आसान यात्रा का रास्ता खोलेगा। इसे प्रदेशवासियों को काफी फायदा मिलेगा।
