home page

New Railway Line : यूपी के 62 गांव की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने दी नई रेलवे लाइन को मंजूरी, जमीन बनेगी सोना

UP New Railway Line : उत्तर प्रदेश वालों के लिए गुड न्यूज है। एक के बाद नए एक्सप्रेसवे बनाने के बाद अब सरकार ने नई रेलवे लाइ बिछाने की घोषणा की है। यह नई रेलवे लाइन यूपी वालों के लिए बेहद खास है। इसके तैयार होने से 62 गांव के विकास को रफ्तार मिलेगी। इसपर लगभग 530 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रेलवे लाइन के बिछने की वजह से यात्रियों को काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं यूपी में बिछाई जाने वाली इस नई रेलवे लाइन के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
New Railway Line : यूपी के 62 गांव की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने दी नई रेलवे लाइन को मंजूरी, जमीन बनेगी सोना

HR Breaking News - (New Railway Line UP)। यूपी में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि यहां पर अब एक और नई रेलवे लाइन को बिछाया जाने वाला है। इस रेलवे लाइन के बिछाये जाने की वजह से यात्रियों को काफी लाभ हो रहा है और राज्य में रोजगार के भी नए नए मौके बन रहे हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी में बिछाई (New Railway Line) जाने वाली इस नई रेलवे लाइन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।


इतनी लागत से तैयार होगी रेलवे लाइन-


प्रदेश की राजधानी लखनऊ को बहराइच से जोड़ने का कार्य अब पूरी तरह से शुरू हो गया है। जरवलरोड से 65 किलोमीटर ब्राडगेज लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 530 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। डीपीआर (DPR) को मंजूरी मिल जाने के बाद अब इस रूट पर पड़ने वाले 62 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में भी तेजी दर्ज की जा रही है।

इस रूट पर तीन रेलवे स्टेशन व एक हाल्ट का निर्माण कराया जाने वाला है। रेल मार्ग बनने से कम खर्च में बहराइच ही नहीं श्रावस्ती, बलरामपुर व नेपाल के लोग भी राजधानी की यात्रा कर सकेंगे। इस नई रेलवे लाइन के बनने से आसपास के इलाकों में जमीन के रेट (UP land rate) तेजी से बढ़ सकते हैं। एक तरह से नई रेलवे लाइन रियल एस्टेट बाजार में बूम लाएगी।

 


आम जनता को होगा लाभ-

बहराइच-जरवल रोड नई रेल लाइन (Bahraich-Jarwal Road new rail line) बहुप्रतीक्षित परियोजना को अब नई गति मिलने वाली है। इसके पूरा होने पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत आधार मिलने के साथ आम जनता को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का लाभ होगा।

इसके लिए डेढ़ साल पहले रेलवे विभाग (Railway Department) की ओर से सर्वे करवाया जा रहा था। डीपीआर के मुताबिक इस लाइन पर जरवल कस्बा, कैसरगंज, फखरपुर रेलवे स्टेशन और परसेंडी शुगर मिल पर एक हाल्ट को बनाया जाने वाला है।


2027 तक शुरू हो जाएगा प्रोजेक्ट-

रेल लाइन बिछाने (New Railway Line Update) के लिए कैसरगंज तहसील के टेंड़वा महंत, हैबतपुर, पंदूर, घासीपुर, दतौली, खपुरवा, टेंडवा अल्पीमिश्र समेत 18 गांव व बहराइच तहसील के अमीनपुर नगरौर, नगरौर, मसीहाबाद, गोकुलपुर, गुदुआपुर समेत 24 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाने वाली है। इसको लेकर अधिगृहीत अधिकारी या फिर सिटी मजिस्ट्रेट ने कवायद की भी शुरुआत कर दी है। 2027 तक इसके चालू होने की उम्मीद है।