home page

MP से UP के बीच बनेगी नई रेलवे लाइन, इन जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

New Railway Line Update : मध्य प्रदेश के विकास को गति देने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट लेकर आई है। सरकार ने राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नई रेलवे लाइन बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कई प्रोजेक्ट पर भी काम किया जाएगा। बता दें कि नई रेलवे लाइन के जरिए मध्य प्रदेश को उत्तर प्रदेश के साथ जोड़ा जाएगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं सरकार क्या प्लान कर रही है। 

 | 
MP से UP के बीच बनेगी नई रेलवे लाइन, इन जिलों को मिलेगा सीधा लाभ 

HR Breaking News - (new railway line)। पिछले कुछ सालों से देश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। सभी राज्यों की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में सुधार करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, PM गतिशक्ति योजना (PM Gati Shakti Scheme) के तहत बुधवार को देश के चुनिंदा इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई है। 

इसमें हवाई यातायात से लेकर रेल कॉरीडोर और अन्य विकास प्रोजेक्ट के अब तक के काम को देखा गया है। इसमें MP, गुजरात, असम और के विकास प्रोजेक्ट की समीक्षा हुई है। PM गतिशक्ति योजना (PM Gati Shakti Scheme) के नेटवर्क योजना समूह की इस बैठक में 2 रेल, 2 मेट्रो व 1 हवाई अड्डा प्रोजेक्ट की समीक्षा हुई है, जिसमें जहां काम की रफ्तार कम थी, वहां तेजी से काम के लिए आदेश दिए गए हैं।

MP और यूपी के बीच बनाई जाएगी नई रेलवे लाइन - 


मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश के तहत जबलपुर में मानिकपुर-इटारसी के बीच प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन (MP-UP new railway line)  की समीक्षा हो गई है। रेल मंत्रालय ने यूपी और मध्य प्रदेश राज्यों में मानिकपुर और इटारसी के बीच 518.532 किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। इस रेलवे लाइन के बनने से लाखों लोगों का सफर आसान होगा। 


प्रस्तावित मार्ग चित्रकूट, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जैसे प्रमुख जिलों से होकर गुजरता है, जिससे उत्तरी और मध्य भारत को जोडऩे वाले एक महत्वपूर्ण गलियारे पर रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन से परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ौतरी होने, नेटवर्क की मजबूती में सुधार होने और बढ़ती यातायात मांग को पूरा करने तथा भीड़भाड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त रेल सेवाओं की शुरुआत होने की उम्मीद है। भविष्य के यातायात के लिए इस रूट को अपग्रेड किया जाना है। 

इन प्रोजेक्ट की भी हुई समीक्षा - 


जालंधर कैंट-जम्मू तवी स्टेशन के बीच प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन (पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू की समीक्षा की गई है। यह पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर 210.750 किमी लंबी लाइन होगी। इस प्रस्तावित रेल मार्ग में 27 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।


असम के डोलू-सिलचर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे (Greenfield Airport) के विकास प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की गई है। यह नेशनल हाईवे 27 के निकट रणनीतिक रूप से स्थित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास का प्रोजेक्ट है। इससे कछार जिले और आसपास सफर तेज और आसान हो जाएगा। 

गुजरात में सूरत मेट्रो कॉरिडोर (Metro Corridor) का प्रथम चरण सरौली से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तक विस्तार प्रोजेक्ट है। 4.4 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड विस्तार में 3 स्टेशन शामिल हैं, जिनमें दो भावी स्टेशनों का भी प्रावधान है।