UP में 400 करोड़ रुपये लागत से बसेगी नई टाउनशिप, किसानों से खरीदी जा रही है जमीन
HR Breaking News : (UP Township) यूपी में जहां नए-नए डेसलपमेंट के काम किए जा रहे हैं। वहीं, अब यहां पर योगी सरकार ने नए शहर को बसाने की मंजूरी दी है। प्रदेश में इस नई टाउनशिप के लिए बजट से तकरीबन 400 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। अब इसके लिए किसानों से जमीन खरीदे जाने का प्लान है। आइए खबर में जानते हैं कि ये नई टाउनशिप (UP Township) कहां बसाई जाएगी।
कहां बसेगी ये नई टाउनशिप
दरअसल, आपको बता दें कि ये नई टाउनशिप (UP New City) मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में मेडा द्वारा विकसित की जा रही है और इसके लिए बजट से तकरीबन 400 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार मेडा को वित्तीय हेल्प दे रही है।
नई टाउनशिप के लिए यूपी बजट 2026 (UP Budget 2026 for New Townships) में 3500 करोड़ रुपए का प्रोविजन दिया है। इस प्लान के अन्तर्गत मेरठ में 35 साल, आगरा में 33 वर्ष, लखनऊ में 22 सालों बाद नई आवासीय योजना लॉन्च की है और बुन्दलशहर में पहली बार औद्योगिक योजना को लॉन्च किया गया है।
300 हेक्टेयर में निर्मित होगी टाउनशिप
मेरठ विकास प्राधिकरण (Meerut Development Authority) द्वारा विकसित की जाने वाली नई टाउनशिप के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत योगी सरकार (yogi government) मेडा को सीड फंड के रूप में फाइनेंशियल हेल्प दे रहा है। मोहिउद्दीनपुर में 300 हेक्टेयर में फेस-वन व फेस-टू के रूप में टाउनशिप बसाए जाने का प्लान है।
किसानों से ली जा रही जमीन
अब इस नई टाउनशिप प्रोजेक्ट (new township project) के लिए किसानों से सहमति के आधार पर जमीन की खरीद की जा रही है। अब तक इस प्रोजेक्ट (UP new township ) के तहत 150 हेक्टेयर भूमि खरीद ली गई है। बता दें कि शासन की ओर से दोनों फेस के लिए कुल 1258 करोड़ रुपये देने पर परमिशन दी गई थी। उसी के अंतर्गत 11 जनवरी 2024 को 200 करोड़ मेडा को दे दिए गए हैं और 27 दिसंबर 2024 को 200 करोड़ रुपये मेडा को मिल चुके हैं और 27 मार्च 2025 को 403 करोड़ रुपये मेडा को दिए जा चुके हैं। ऐसे टाउनशिप के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से कुल 809 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
