अब Delhi से राजस्थान तक का सफर होगा आसान, नया लिंक एक्सप्रेसवे बढ़ाएगा सहुलियत
new expressways : दिल्ली में लगातार नए नए हाईवे और एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा है। अब यहां पर एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से दिल्ली से राजस्थान तक का सफर आसान होने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News - दिल्ली में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। यहां पर पिछले काफी समय से नए नए एक्सप्रेसवे (new expressways) को बनाया जा रहा है। अब यहां पर एक और नया लिंग एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से दिल्ली को काफी सहुलियत मिलने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण-
देश की राजधानी दिल्ली को आसपास के बड़े शहरों से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दिल्ली और मेरठ के बीच Delhi-Meerut Expressway पहले ही बनकर तैयार किया जा रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली को वादियों के साथ जोड़ने के लिए निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) के जरिए तमाम शहर दिल्ली के करीब आ पहुंचे है। इसमें जयपुर को भी शामिल कर लिया गया है। जयपुर को और करीब लाने के लिए नए एक्सप्रेसवे लिंक पर काम चल रहा है। यह नया एक्सप्रेसवे लिंक दो महीने में बनकर तैयार किया जा रहा है। इसके बन जाने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर में लगने वाला समय सिर्फ ढाई घंटे में सिमट जाएगा।
सिर्फ इतने समय में ही पूरा होगा काम-
बता दें कि अब दिल्ली से जयपुर पहुंचने में सिर्फ ढाई घंटे का समय लगने वाला है। इसका मतलब है कि सुबह 6 बजे दिल्ली से निकलकर सुबह साढ़े 8 बजे तक ऑफिस के समय से पहले ही जयपुर पहुंच सकते हैं। जिस नए एक्सप्रेसवे (new expressways) से दोनों शहरों के बीच की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में सिमट जाएगी। वह इसी साल जून में यानी डेढ़-दो महीने में खुलने वाला है।
यह नया लिंक इस रूट पर तेज और आरामदायक सफर की गारंटी देने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस नए 67 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन करने की तैयारी कर रही है। यह कंट्रोल्ड एक्सेस हाईवे बांदीकुई में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) को जयपुर रिंग रोड से जोड़ने वाला है।
दोनों शहरों के बीच की दूरी होगी कम-
नया लिंक एक्सप्रेसवे (new link expressway) दोनों शहरों के बीच की दूरी को सिर्फ ढाई घंटे में समेट देगा। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी 20 किमी तक कम हो जाएगी। इस नए लिंक एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से दौसा और अन्य ट्रैफिक वाले रास्तों से नहीं गुजरना होगा। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए नए एक्सप्रेसवे (new expressways) बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से मौजूदा सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
एक्सप्रेसवे की दिखेगी प्रोग्रेस-
इस साल के अंत तक नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली के यात्रियों को DND Flyway-KMP एक्सप्रेसवे कनेक्टर पर भी प्रोग्रेस दिखेगी। इस हिस्से के खुल जाने से इन क्षेत्रों के लोगों का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान हो जाएगा। चलिए जानते हैं इस रूट से जुड़ी कुछ खास बातें -
लिंक एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण-
बांदीकुई में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) से जयपुर रिंग रोड़ को जोड़ने वाले इस नए 67 किमी के एक्सप्रेसवे लिंक से दिल्ली और जयपुर के बीच सफर में लगने वाला समय मात्र ढाई घंटे तक का ही रहने वाला है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके बन जाने से जयपुर की दूरी भी 20 किमी तक कम हो जाएगी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम में फंसने की नौबत भी नहीं आएगी।
यहां पर नहीं लगेगा जाम-
फिलहाल जब आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का यूज करके दौसा में बाहर निकलते हैं तो NH-21 पर लोकल ट्रैफिक और संकरी सड़क के कारण स्पीड कम हो जाती है। नया कंट्रोल्ड एक्सेस हाईवे (New Controlled Access Highway) आपको इस बॉटलनेक से फर्राटा मारते हुए निकलने में मदद करने वाला है।
इन इलाकों को होगा फायदा-
DND Flyway-KMP इंटरचेंज के इस साल दिसंबर तक आम यात्रियों के लिए खुल जाने की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह से गाजियाबाद, नोएडा और पूर्वी दिल्ली के लोगों को भी लाभ होने वाला है। इसका मतलब है कि वह उन्हें छोटे कस्बों और गांवों से होकर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि एक्सप्रेसवे से सिर्फ ढाई घंटे में जयपुर पहुंचा जा सकता है।
