October 2026 school Holidays : अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें हॉलिडे कैलेंडर
HR Breaking News (October 2026 school Holidays) अक्टूबर महीने में काफी सारे त्यौहार आते हैं जिनके चलते अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन स्कूल बंद (School Holidays List) रहते हैं। ऐसे में अक्टूबर का महीना स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए काफी ज्यादा खास रहने वाला है, लेकिन सभी राज्यों में छुट्टियों की तारीख और संख्या एक जैसी नहीं होती है। यह उससे जुड़े शिक्षा विभाग स्कूल बोर्ड और स्कूल के वार्षिक कैलेंडर (School's annual calendar) पर डिपेंड करती है। छात्र और उनके माता-पिता को यह जानना जरूरी है कि किस त्यौहार के दिन किस राज्य में स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली है। चलिए जान लेते हैं अक्टूबर महीने (School Holidays List October 2026) में किन-किन राज्यों में कितने दिन स्कूलों की छुट्टियां रहने वाली है।
दिल्ली में स्कूल हॉलिडे का कैलेंडर (School holiday calendar for Delhi)
अक्टूबर महीने में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) और दशहरा (Dussehra 2026) जैसे बड़े-बड़े त्योहार आ रहे हैं, ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली के स्कूली छात्रों को अक्टूबर में काफी सारी छुट्टियां मिल सकती हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा है। इसके अलावा 26 और 29 अक्टूबर को रिस्ट्रिक्टेड होलीडे की लिस्ट में रखा गया है। दशहरा और शरद कालीन अवकाश के तहत ज्यादातर स्कूल बंद रहेंगे लेकिन इसकी पूरी जानकारी आपको स्कूल के अपने कैलेंडर से ही मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में इस महीने कितने दिन रहेगा स्कूलों का अवकाश? (School holidays in UP)
उत्तर प्रदेश में गांधी जयंती और दशहरा के दिन स्कूलों का अवकाश रहेगा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती तथा 20 अक्टूबर विजयदशमी के अलावा कुछ स्कूलों में दशहरा के मौके पर 4 से 5 दिन का अवकाश रहेगा, इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन राज्य के शैक्षणिक कैलेंडर (State academic calendars) और संबंधित स्कूलों द्वारा तय किए गए कार्यक्रम पर यह डिपेंड करेगा।
तेलंगाना में इतने दिन रहेगा स्कूलों का अवकाश (Telangana news)
अक्टूबर महीने में तेलंगाना के स्कूलों में भी काफी दिन छुट्टियां रहने वाली है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर तथा 18 अक्टूबर को सद्दुला बथुकम्मा, 19 अक्टूबर को महार्णवमी, 20 अक्टूबर को दशहरा और 21 अक्टूबर को दशहरा से अगले दिन का अवकाश होगा। 26 अक्टूबर को हजरत सैयद मोहम्मद का जन्मदिन तथा जुवानपुरी भी अवकाश की लिस्ट में शामिल है।
पश्चिम बंगाल में स्कूलों की छुट्टियां (School holidays in West Bengal)
पश्चिम बंगाल में गांधी जयंती के साथ दशहरा और दुर्गा पूजा से जुड़े अवकाश रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती जबकि 19 और 20 अक्टूबर को दशहरा से जुड़ी छुट्टियां रहेगी। दुर्गा पूजा की वजह से स्कूलों में छुट्टियों का सिलसिला बढ़ाया भी जा सकता है। स्कूल बंद होने की पूरी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग (Department of School Education) की कैलेंडर से देखी जा सकती है।
