home page

Haryana के सेक्टरों में प्लॉट खरीदने का मिलेगा मौका, 13 शहरों में 40 हजार एकड़ भूमि खरीद की तैयारी

Plot in Haryana : बीते कुछ समय में हरियाणा में विकास को नए पंख लगे हैं। साथ ही यहां पर रियल एस्टेट का नया बूम देखा गया है। ऐसे में इन्वेस्टर्स भी यहां पर प्लॉट खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं। अब शासन की ओर से हरियाणा (Haryana  News) में 13 शहरों में 40 हजार एकड़ भूमि खरीद की तैयारी की जा रही है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 | 
Haryana के सेक्टरों में प्लॉट खरीदने का मिलेगा मौका, 13 शहरों में 40 हजार एकड़ भूमि खरीद की तैयारी

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में जहां एक ओर कई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू किए गए  हैं। वहीं, अब यहां पर 40 हजार एकड़ भूमि खरीद की तैयारी की जा रही है, ये जमीन 13 शहरों मं से खरीदी जाएगी। अगर आप भी हरियाणा में प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे हैं  तो अब आपका ये सपना पूरा होने को है। अब आपके पास प्रदेश के सेक्टरों में प्लॉट (Plot in Haryana ) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।

 

फर्स्ट फेज में ली जाएगी इतनी जमीन


अब आप हरियाणा के सेक्टरों में आसानी से प्लॉट (Plots in Haryana sectors) खरीद सकेंगे। इसके लिए hsvp की ओर से गुरुग्राम में 36 गांवों/सेक्टरों से लगभग 17,000 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से 69 शहरों में तकरीबन 1.7 लाख एकड़ भूमि विकसित करने का मकसद तय किया गया है। इसका मकसद है कि आगामी सालों में नए रिहायशी सेक्टर (New residential sectors), व्यावसायिक जिले और संस्थागत इलाके बनाए जा सकें। इस प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में 13 शहरों में तकरीबन 40,000 एकड़ भूमि लोगों से सहमति के आधार पर ली जाएगी, जिसमें गुरुग्राम को टॉप पर रखा गया है।

 

जमीन अधिग्रहण के लिए बेची जमीन 


सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए ई-भूमि पोर्टल (e-bhoomi portal) को जरिया बनाया है। अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक इस पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन का डेटा रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में गुरुग्राम के सेक्टर-26, 36ए, 37डी, 59, 60, 61, 63, 67, 70, 76 से लेकर 113 तक में तकरीबन 17,000 एकड़ जमीन को खरीदा जाएगा और इन गांवों में जमीन अधिग्रहण करते समय जमीन सेल की गई हैं।

अब इसी बीच सरकार किसानों से ई-पोर्टल के जरिए जमीन खरीदने का प्लान (plan to buy land) तैयार कर रही है और  इसके लिए किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। प्रोजेक्ट के दूसरे फेज में सोहना, पटौदी और ग्वाल पहाड़ी इलाको में तकरीबन 5,035 एकड़ जमीन की खरीद की जाएगी और इसके लिए 1 मई से 30 जून तक पोर्टल ओपन कर दिया जाएगा। 


इस प्रोजेक्ट के थर्ड फेज (Third phase of project) में फर्रुखनगर के सेक्टर-1, 3, 4 और 5 में 1,203 एकड़ जमीन को खरीदा जाएगा। संपदा अधिकारी का कहना है कि कई गांवों में जमीन हैं। उनका कहना है कि इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं और इसके लिए जमीन का डेटा ईपोर्टल पर डाला गया है।


किस प्रकार दिए जाएंगे आम आदमी को प्लॉट


सबसे पहले तो आप यह जान लें कि hsvp के 1 से 115 तक सेक्टर हैं। अभी कई गांवों के रेवेन्यू में आने वाले सेक्टरों में जमीन है तो  प्रदेश सरकार जमीन (Haryana Plot Updates)  को पोर्टल के जरिए  खरीदने वाली है। हालांकि अभी प्लॉट किस प्रकार दिया जाएगा, यह तय नहीं हुआ है और इसके लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाने वाली है या  फथ्र आवेदन मांग कर लकी ड्रॉ (Lucky draw) को निकाला जाएगा।


गुरुग्राम में लॉन्ग टाइम से हुडा ने कोई सेक्टर नहीं बसाया है। ऐसे में hsvp ने जमीन लेने का प्रोसेस (HSVP process to acquire land)  शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को आशा है कि उन्हें प्लॉट मिल सकेगा। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट का कहना है कि कई लोग पहले प्लॉट की ही खरीदी करना चाहिए है। ऐसे में अब यह देखना है कि ये प्लॉट कैसे दिए जाएंगे और क्या ये प्लॉट आम आदमी के बजट में मिलेंगे।