hrbreakingnews.com

हरियाणा के 189 कॉलेजों में से 23 में ही हॉस्टल की सुविधा, लड़कों के लिए केवल 4 जगह हॉस्टल

Hostel facilities in Haryana colleges :हरियाणा में कुल 189 कॉलेजों है, लेकिन इन कॉलेजों में से केवल 23 में ही हॉस्टल की सुविधा दी गई है। कई ऐसे छात्र है, जो दूर-दराज के इलाकों से पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे में उनके पास हॉस्टल की सुविधा न होने की वजह से उन्हें महंगे पीजी (Haryana colleges Hostel facilities) में रहना पड़ जाता है, जिससे उन पर भार अधिक हो जाता है। बॉयज के लिए तो सिर्फ 4 जगह हॉस्टल की सुविधा है।
 
हरियाणा के 189 कॉलेजों में से 23 में ही हॉस्टल की सुविधा, लड़कों के लिए केवल 4 जगह हॉस्टल

HR Breaking News (Haryana colleges Hostel facilities) हरियाणा में 189 राजकीय कॉलेज से 23 में हॉस्टल की सुविधा दी गई है, जिनमे से 4 में ही बॉयज हॉस्टल की सुविधा है। हॉस्टल न होने की वजह से शहरी इलाकों के कॉलेज में पढ़ने वाले दूर के छात्रों को मजबूर होकर महंगे पीजी (Hostel facilities in Haryana colleges) को लेना पड़ता है। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि किन 23 कॉलेजों में हॉस्टल की सुविधा दी गई है।

19 कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा 


RTI से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पंचकूला, नारनौल और रोहतक जिले के साथ ही किसी भी जिले में सरकारी कॉलेज में बॉयज हॉस्टल की सुविधा नहीं है। केवल 19 कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा (Girls Hostel Facility) है। प्रदेश के 22 में से केवल 9 जिलों में लड़कियों के लिए छात्रावास की सुविधा दी गई है।

 

पीजी के संचालन के लिए नीति 


पूर्व वित्त मंत्री एवं इनहोला नेता द्वारा नगर निगम हिसार (nagar nigam hisar) से पीजी को लेकर RTI के अंतर्गत 12 कैटेगरी में जानकारी मांगी गई थी। जवाब से खुलासा हुआ है कि पीजी के संचालन के लिए कोई नीति अस्तित्व में नहीं आई है। इस वजह से किसी भी PG को लाइसेंस (License to PG) या परमिशन या एनओसी जारी नहीं किया गया है।


किन शहरों में कितने हैं हॉस्टल


अगर छात्रावास की बात करें तो फतेहाबाद के राजकीय महिला कॉलेज भेड़ियाखेड़ा में लड़कियों का एक हॉस्टल है और लड़कों का एक भी हॉस्टल नहीं है। गुरुग्राम के DCG कॉलेज में लड़कियों के लिए एक हॉस्टल (Girls Hostel in DCG College) है और लड़कों के लिए एक भी हॉस्टल नहीं है। वहीं, गुरुग्राम के सेक्टर-14 के GCW में लड़कियों के पांच हॉस्टल है और लड़कों का एक भी नहीं है और हिसार के राजकीय महिला कॉलेज में लड़कियों के लिए एक छात्रावास की सुविधा है और लड़कों के लिए एक भी हॉस्टल नहीं है।

 

किन कॉलेजों में कितने है हॉस्टल


हिसार के राजकीय कॉलेज में लड़कियों के लिए एक हॉस्टल (Hostel at Government College) की सुविधा है और लड़कों के लिए एक भी नहीं है। महेंद्रगढ़ के राजकीय महिला कॉलेज में लड़कियों के लिए 1 हॉस्टल की सुविधा है और लड़कों के लिए एक भी नहीं है। वहीं, महेंद्रगढ़ के राजकीय कॉलेज नारनौल में लड़कों के लिए एक कॉलेज की सुविधा है और लड़कियों के लिए एक भी नहीं है।

कहां कितनी है हॉस्टल की सुविधा 


पंचकूला के सेक्टर-1 के राजकीय कॉलेज में लड़कों के लिए 1 हॉस्टल की सुविधा है। रेवाड़ी के राजकीय महिला कॉलेज में लड़कियों के लिए एक हॉस्टल की सुविधा है और रोहतक के NRS राजकीय कॉलेज (NRS Government College) में लड़कियों के लिए एक और लड़कों के लिए दो हॉस्टल की व्यवस्था है।


इसके अलावा रोहतक के राजकीय महिला कॉलेज (Haryana Colleges Hostal Facilities) में लड़कियों के तीन हॉस्टल है और लड़कों के एक भी नहीं है। सिरसा के राजकीय नेशनल कॉलेज में लड़कियों के लिए 1 हॉस्टल है और लड़कों के लिए एक भी नहीं है।