home page

UP News : नहाते हुए मालकिन का पेंटर ने बना लिया वीडियो, अब कार्ट पहुंचा मामला

UP Bihar News : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला बाथरूम में नहा ही थी तभी वहां पेंटर आ गया और उसका वीडियो बना लिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

 | 
नहाते हुए मालकिन का पेंटर ने बनाया वीडियो, अब कार्ट पहुंचा मामला

HR Breaking News (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला के साथ जो कुछ हुआ वो हैरान कर देने वाला है। महिला के घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। उसी समय पेंटर ने मौका पाकर महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के संग दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से जेवर भी ले लिए। उसके बाद से आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। अब इन धमकियों से परेशान महिला ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो गई है।

 

ये भी पढ़ें : UP के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 2006 से मिलेगा एरियर सहित पनरीक्षित वेतनमान का लाभ

 

ये है आरोप 

महिला ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 27 फरवरी 2022 को निखिल कुमार निवासी घुमरिया मकान की रंगाई-पुताई करने के लिए आया था। उस दिन घर पर परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं था, वह अकेली थी। नहाते समय किसी तरह युवक ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म का भी बनाया वीडियो 

पीड़िता का ये भी आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान भी आरोपी ने उसका एक वीडियो बनाया। वीडियो को लेकर धमकाने लगा और रुपयों की मांग करने लगा। पीड़िता से सोने की चेन और झुमकी जबरन ले गया। इसके बाद भी उसकी डिमांडे खत्म नहीं हुई तो महिला परेशान हो गई, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। 

मामले की जांच कर रही पुलिस 

ये भी पढ़ें : Love Affair : बॉस की पत्नी ने कर्मचारी को घर बुलाकर बनाए संबंध, पहली बार डिनर पर हुई थी अट्रेक्ट

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
 

News Hub