हरियाणा में निवेश आकर्षित करने की तैयारी, अप्रैल में गुरुग्राम में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
HR Breaking News (Haryana News) हरियाणावासियों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, प्रदेश में अब रोजगार सृजित किए जाने वाले हैं। हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र (Industrial areas of Haryana) में अब विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है। हरियाणा सरकार अब प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर खास फोकस कर रही है, जिससे प्रदेश का विकास होगा और साथ ही प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके लिए जल्द ही गुरुग्राम में अप्रैल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाने वाली है।
हरियाणा स्टेट डे कार्यक्रम में किया ऐलान
हरियाणा में औद्योगिक इन्वेस्टमेंट (Industrial Investment in Haryana) की रफ्तार के लिए सरकार अप्रैल 2027 में गुरुग्राम में हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समित आयोजित करने वाली है, जिसके माध्यम से देश विदेश के इन्वेस्टर्स को प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने बीते दिनों नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के हरियाणा स्टेट डे कार्यक्रम में यह ऐलान किया है।
अब तक प्रदेश को मिले इतने निवेश प्रस्ताव
सीएम का कहना है कि अक्टूबर 2024 से अब तक हरियाणा को 2.91 लाख करोड़ रुपए के 205 इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव (Investment proposal to Haryana) मिल गए हैं, जिनमें एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के 97 प्रोजेक्ट क्रियान्वन के कई फेज में हैं। सरकार की कोशिश है कि निवेश के प्रस्ताव जल्दी जमीन पर उतरे।
सिंगापुर यात्रा के दौरान मिले चार इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव
उनका कहना है कि जापान दौरे के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों के साथ 30 से ज्यादा बैठकों के परिणामस्वरुप 4433 करोड़ रुपए के 8 MOU हुए हैं, जिनमें 6 प्रोजेक्ट पर कार्य आगे बढ़ गया है। सिंगापुर यात्रा (Haryana Investment Projects) के दौरान 5500 करोड़ रुपए के चार इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव मिले हैं।
10 लाख रोजगार के अवसर होंगे सृजित
सीएम का कहना है कि मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 (Make in Haryana Industrial Policy 2026) के तहत अगले 5 सालों में 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का मकसद है।
प्रदेश में 14 लाख से ज्यादा MSME और 12000 से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप है। उनका कहना है कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत और अंबाला के साथ प्रदेश के सभी औद्योगिक इलाकों को विकास से जोड़ने की दिशा में पहल की जा रही है।
