home page

Property News : प्रोपर्टी के मामले में बादशाह बन रहा हरियाणा का यह शहर, गुरुग्राम-नोएडा को टक्कर दी

Property Price Hike : जमीनों के दाम हर जगह बढ़ते ही जा रहे हैं। करोड़ों लोगों के लिए तो जमीन एक सपना ही बनकर रह गया है। वहीं, बहुत सारे लोग जमीन में निवेश करना भी पसंद करते हैं। हरियाणा का एक शहर रियल एस्टेट का बादशाह बन रहा है। गुरुग्राम और नोएडा को भी यह टक्कर दे रहा है।

 | 
Property News : प्रोपर्टी के मामले में बादशाह बन रहा हरियाणा का यह शहर, गुरुग्राम-नोएडा को टक्कर दी

HR Breaking News (Property Rates) हरियाणा रियल एस्टेट के मामले में किसी शहर से पीछे नहीं है। वहीं, हरियाणा का एक और शहर रियल एस्टेट का किंग बन रहा है। यह शहर गुरुग्राम और नोएडा को टक्कर दे रहा है। चलिए जानते हैं इस शहर के बारे में विस्तार से-  


सोनीपत की बन रही अगल पहचान


बता दें कि प्रोपर्टी के मामले में सोनीपत अपनी अलग पहचान बना रहा है। पहले ये शहर सिर्फ औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना जाता था, हालांकि अब ये टियर-2 शहर रियल एस्टेट निवेशकों (real estate investors) और होमबायर्स की नजरों में नई उम्मीदें के रूप में बनकर सामने आ रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक निवेश और सस्ती प्रॉपर्टी रेट्स ने इसे लंबी अवधि के निवेश के लिए एक अट्रैक्टिव ऑप्शन बनकर सामने आ रहा है।

बेहतर कनेक्टिविटी बन रही वजह


सोनीपत में रियल एस्टेट में तेजी का कारण इंफ्रास्ट्रक्चर है। यहां कनेक्टिविटी बहुत बेहतर है। अर्बन एक्सटेंशन रोड-II, पश्चिमी और पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली–सोनीपत–पानीपत रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन (Yellow Line metro) विस्तार जैसे प्रोजेक्ट शहर को दिल्ली और नोएडा से सीधे कनेक्ट कर रही है। इन परिवहन नेटवर्क्स की वजह से अब दिल्ली में यात्रा करना आसान बना रहा है। पेशेवरों के लिए रोजाना कम्यूट भी संभव होने वाली है।


मारुति सुजुकी का प्लांट भी वजह


सोनीपत का औद्योगिक परिदृश्य भी रियल एस्टेट की सफलता में काफी ज्यादा मदद कर रहा है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Plant) का 18,000 करोड़ रुपये का प्लांट हजारों नए रोजगार को पैदा करने वाला है। इसके साथ ही जापान-इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के मॉडल टाउनशिप्स (Model Townships Project) और लॉजिस्टिक्स पार्क्स ने शहर में स्थिर रोजगार का आधार तैयार होता नजर आ रहा है।

अभी है कीमत कम


अगर सोनीपत में गुरुग्राम और नोएडा की तुलना करें तो फिलहाल भी शुरुआती कीमतों पर प्रॉपर्टी मिलती नजर आ रहा है। इसके साथ ही, आधुनिक सुविधाओं के साथ लक्जरी टाउनशिप्स भी बन रहे हैं, जो मिड-टू-प्रीमियम सेगमेंट (Mid-to-premium segment) के खरीदारों को आकर्षित करता नजर आ रहा है। इस मिश्रण ने नए घर खरीदने वालों और लॉन्ग-टर्म निवेशकों दोनों को अपनी ओर खींचता नजर आ रहा है।