home page

property rights : दामाद को मिलेगा ससुर की संपत्ति में अधिकार, जानिये हाईकोर्ट का फैसला

property rights in hindi : ससुर और दामाद का रिश्ता बाप बेटे के रिश्ते जैसा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ससुर की संपत्ति में दामाद का कितना हक होता है। आज इस कड़ी के माध्यम से हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं हाई कोर्ट के एक फैसले के बारे में जिसमें साफ-साफ बताया है कि ससुर की संपत्ति पर दामाद का कितना अधिकार है।
 | 
property rights : दामाद को मिलेगा ससुर की संपत्ति में अधिकार, जानिये हाईकोर्ट का फैसला
HR Breaking News - (rights in father-in-law's property)देश भर में संपत्ति विभाजन को लेकर के नियम और कानून बनाए गए हैं जिनकी बेहद कम लोगों को जानकारी है। संपत्ति विभाजन से जुड़े कई केस (cases related to property division) रोजाना कोर्ट में आते ही रहते हैं। यह सब जानकारी के अभाव के कारण ही होता है। आमतौर पर संपत्ति को लेकर परिवार या रिश्तेदारी में मनमुटाव की स्थिति बनी रहती है। कई बार तो इसको लेकर विवाद देखने को मिलते है। 

माता-पिता की संपत्ति में बच्चों का हक (Children's rights in parents' property) होता है। हालांकि इसको लेकर भी कई तरह के कानून और नियम बने हुए हैं। शादी के बाद बेटी पिता की संपत्ति में कितना अधिकार रखती है या फिर बेटे के पास हमेशा अधिकार नहीं होता है कि वह पिता की संपत्ति पर हक जता सके। लेकिन इन सबके बीच कोर्ट ने एक और बड़ा फैसला सुनाया है। इसके तहत अब दामाद भी ससुर की संपत्ति में अधिकार मांग सकते हैं या नहीं,  जानिए अदालत ने क्या कहा। 


ससुर की संपत्ति पर दामाद का होता है इतना अधिकार(High Court's decision)


केरल हाई कोर्ट (Kerala High Court) के मुताबिक कोई भी दामाद ससुर की संपत्ति पर अपना अधिकार जमा सकता है। हालांकि इसके पीछे एक खास वजह होनी चाहिए। अगर ससुर ने अपनी अर्जित संपत्ति (acquired property) में से कुछ हिस्सा या पूरी संपत्ति दामाद के नाम लिखी हो तभी दामाद इस संपत्ति पर हक जमा सकता है। 

 


इस बात का रखना होगा ध्यान (property rights in hindi)


दामाद की ओर से ससुर की संपत्ति पर अधिकार मांगने के पीछे इस बात का ध्यान भी रखा जाना चाहिए कि ससुर ने किसी दबाव या जबरदस्ती से तो संपत्ति दामाद के नाम नहीं की है। अगर इसके प्रमाण मिलते हैं तो कानूनी रूप से दामाद को सजा का प्रावधान है। ऐसी स्थिति में ससुर दोबारा अपनी संपत्ति लेने के लिए कोर्ट में इसे चुनौती दे सकता है। 

 

 

ससुर की संपत्ति पर बहू का कितना हक (property rights)


बता दें कि बहू का अपने पति की पैतृक संपत्ति या फिर ससुर की संपत्ति पर कोई अधिकार (rights on property)नहीं होता है। अगर पति का निधन हो जाए तो पत्नी को सिर्फ उतना ही हिस्सा मिलता है जितना कि उसके पति का होता है। 
दरअसल एक मामले के तहत केरल हाई कोर्ट ने ये साफ कर दिया कि दामाद का ससुर की संपत्ति पर कोई हक(Son-in-law's right on father-in-law's property) नहीं है। न तो जमीन पर न ही भवन और न ही उसकी चल संपत्ति पर दामाद अधिकार जता सकता है। ये बड़ा फैसला न्यायाधीश ... ने सुनाया।