home page

Property rights : ससुर की प्रोपर्टी पर बहू का अधिकार है या नहीं, जानिये कानूनी प्रावधान

Property rights : सुसर और बेटी का रिश्ता वैसे तो बाप बेटी जैसा होता है लेकिन जब बात संपत्ति बंटवारे की आती है तो इस रिश्ते में भी दरार आने शुरू हो जाती है। आज की इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं उस कानूनी प्रावधान के बारे में जिसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि ससुर की प्रॉपर्टी पर बहू का अधिकार है या नहीं।
 | 
Property rights : ससुर की प्रोपर्टी पर बहू का अधिकार है या नहीं, जानिये कानूनी प्रावधान

HR Breaking News : (Property rights) प्रॉपर्टी को लेकर कई तरह के नियम और कानून बनाए गए है। जिनकी बेहद तुम लोगों को जानकारी है खासकर महिलाओं को प्रॉपर्टी से जुड़े कानून की जानकारी का अभाव है जिसकी वजह से वह अपना हक लेने में पीछे रह जाती है।


भारत देश में ससुर और बहू के रिश्ते को बाप बेटी के रिश्ते जैसा माना जाता है। लेकिन जब बात प्रॉपर्टी में हक लेने पर आती है तो बड़े-बड़े रिश्ते भी कोर्ट के दरवाजे खटखटाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको उस कानूनी प्रावधान से रूबरू करवाने जा रहे हैं जो साफ-साफ बता रहा है कि ससुर की प्रॉपर्टी (father-in-law's property) पर बहू का अधिकार है या नहीं।

बहुओं का होता है इतना हक?


बेटों को अपने माता-पिता की स्व-अर्जित संपत्ति (Self-Acquired Property) पर दावा करने का अधिकार होता है। मगर उनकी पत्नियों यानी बहुओं का अपने सास-ससुर की स्व-अर्जित संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं होता। ससुराल वालों की स्व-अर्जित संपत्ति (self-acquired property) की बात करें तो बेटी और बहू के अधिकार समान नहीं होते।

पैतृक संपत्ति और स्व-अर्जित संपत्ति मे फर्क


एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को ट्रांसफर होने वाली संपत्ति पैतृक संपत्ति (ancestral property rules) की कैटेगरी में आती है। लेकिन जब बंटवारा होता है तो पैतृक संपत्ति स्व-अर्जित संपत्ति में बदल जाती है।

पति की संपत्ति में अधिकार 


बहू के पास अपने पति की पैतृक संपत्ति (ancestral property) में एक अधिकार होता है। बहू को अपने पति की संपत्ति में हिस्सेदारी के जरिए परिवार की संपत्ति पर अधिकार मिलता है। ऐसा या तो पति द्वारा अधिकार ट्रांसफर करने या उसके निधन के बाद हो सकता है।


एक परिवार की बेटी शादी के बाद दूसरे परिवार की बहू बन जाती है। पर शादी के बाद भी उसे अपने पिता की संपत्ति में पूरा अधिकार है लेकिन ससुराल की संपत्ति में कोई अधिकार (rights in in-law's property) नहीं है, सिवाय पति के जरिए, जिसका उल्लेख कर दिया गया है।


पति के देहांत के बाद क्या होगा?


पति की मृत्यु के बाद, उसकी विधवा का अपने पति की छोड़ी गई संपत्ति पर अधिकार (rights on property) होता है। यह संपत्ति पैतृक या स्वयं अर्जित हो सकती है। मृत पति की विधवा होने के नाते उसे यह अधिकार प्राप्त है।

News Hub