Railway News : हरियाणा आर्बिटल रेल कारपोरेशन बनाएगी डबल टनल, एक साथ गुजर सकेंगी 2 ट्रेनें
Railway News : हरियाणा में रेलवे की ओर से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब डबल टनल बनाई जाएगी। यात्रियों को बढ़िया सुविधाएं देने के लिए ब्रिज और टनल जैसे बड़े प्रोजेक्ट (Haryana Railway Projects) पर काम किया जा रहा है। चलिए जानते हैं इस रेले कोरिडोर के बारे में-
HR Breaking News (Railway News) हरियाणा में एचओआरसी के अंतर्गत हरियाणा के गुरुग्राम जिले में अरावली की पहाड़ियों में डबल टनल (Double tunnel in Gurugram district) बनाई जाएगी। टनल के बनने से दो ट्रेन यहां से गुजर सकेंगी। हरियाणा आर्बिटल रेल कारपोरेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माणाधीन सुरंग यातायात के लिए क्रॉस-सेक्शन के लिहाज से इलाके की बड़ी सुरंगों में से एक होगी।
कैसे होगी सुरंग
सुरंग की ऊंचाई लगभग 25 मीटर होने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट (Haryana tunnel project) को इसी साल पूरा किया जाना है। बता दें कि डबल टनल बनने से गुरुग्राम की पलवल, नूंह और सोनीपत की रेल मार्ग (Railway Route) से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि सुरंग के निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है।
काम है चालू
फिलहाल टनल के लिए 5 सक्रिय फेज में काम किया जा रहा है। 2 अतिरिक्त फेज प्रगतिशील हैं। न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मेथड (New Austrian Tunneling Method) के माध्यम से ये बनाई जा रही है।यह कुल 7,200 मीटर लंबी सुरंग होगी, 3,773 मीटर यानी कुल लंबाई का 52 प्रतिशत से अधिक हिस्से की खुदाई का काम हो चुका है।
एलिवेटेड प्लेटफार्म भी हो रहा निर्मित
एलिवेटेड प्लेटफार्म के निर्माण का भी चल रहा है। इसका काम पूरा होते ही उत्तरी रेलवे की ओर से तकनीकी इन्सपेक्शन किया जाएगा। इसके बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त की तरफ से इन्सपेक्शन किया जाएगा। सोनीपत से पलवल वाया बागपत, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर तक जो इस्टर्न आर्बिटल रेल कारिडोर (Eastern Orbital Rail Corridor) प्रस्तावित है, उसके एलाइइमेंट को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग समिति की ओर से भी हरी झंडी दिखाई जा चुकी है।
