Railway News : आज से 4 दिन के लिए चलेगी पानीपत से कोटा तक स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
HR Breaking News (Railway News Update) भारतीय रेलवे की तरफ से हरियाणा और राजस्थान के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पानीपत से कोटा तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन 22 से 26 अक्टूबर तक 2-2 फेरे लगाएगी।
नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ होगी कम (Train New Route)
त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेन (Kota Panipat Special Train) चलाने का फैसला लिया गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। गाड़ी संख्या 09801 09802 कोटा पानीपत कोटा स्पेशल ट्रेन (Panipat Kota Special Train timing) रहेगी। ट्रेन का संचालन नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को कम करने में मदद करेगा। इसमें राजस्थान दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ होगा। क्योंकि बीच में कई स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव भी रहेगा।
ऑनलाइन वेबसाइट पर ले ट्रेन के स्टेटस की जानकारी (train online status check)
अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह पहले ट्रेन की ताजा स्थिति और समय वह उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जरूर ले लें। इसके लिए उनको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम का प्रयोग करना होगा। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क करके ट्रेन से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। रेलवे ने बताया कि यात्रा से पहले जानकारी लेने से यात्रियों को आशंकित असुविधा से बचाव रहता है और यात्रा सुगम होती है।
इन स्टेशनों पर रहेगा ट्रेन का ठहराव
| लाखेरी |
| सवाई माधोपुर |
| गंगापुर सिटी |
| हिंडौन सिटी |
| बयाना |
| भरतपुर |
| मथुरा |
| नई दिल्ली |
| सोनीपत |
| भोडवाल माजरी |
नोट - ट्रेन से पानीपत के समालखा में समागम में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। ठहराव होने से राजस्थान के विभिन्न शहरों के अलावा दिल्ली और हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। त्योहारों के दौरान इन मार्गों पर यात्रा करने वाले लोग इस स्पेशल ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे।
ट्रेन की क्या रहेगी टाइमिंग
| गाड़ी संख्या 09801 | कोटा-पानीपत स्पेशल |
| कोटा से सुबह | 09:45 बजे रवाना |
| लाखेरी | 10:38 बजे |
| सवाई माधोपुर | 11:28 बजे |
| गंगापुर सिटी | 12:23 बजे |
| हिंडौन सिटी | 01:08 बजे |
| बयाना | 02:10 बजे |
| भरतपुर | 02:48 बजे |
| मथुरा | 04:10 बजे |
| नई दिल्ली | 07.15 बजे |
| सोनीपत | 08:43 बजे |
| भोड़वाल माजरी | 09:20 बजे |
| पानीपत | रात्रि 10:25 बजे |
| वापसी में गाड़ी संख्या 09802 | पानीपत-कोटा स्पेशल |
| पानीपत से | रात को 11:35 बजे रवाना |
| भोड़वाल माजरी | 12:35 बजे |
| सोनीपत | 01:10 बजे |
| नई दिल्ली | 02:20 बजे |
| मथुरा | 05:15 बजे |
| भरतपुर | 06:03 बजे |
| बयाना | 07:00 बजे |
| हिंडौन सिटी | 07:57 बजे |
| गंगापुर सिटी | 08:32 बजे |
| सवाई माधोपुर | 09:55 बजे |
| लाखेरी | 10:56 बजे |
| कोटा | दोपहर 01:00 बजे |
रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि पानीपत से कोटा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर भी ठहराव निर्धारित किया गया है।
