home page

टोहाना में किसानों की गिरफ्तारी के बाद रामायण टोल पर लगाया जाम

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। फतेहाबाद जिला के टोहाना कस्बे में गत दिवस किसानों द्वारा स्थानीय विधायक देवेंद्र बबली के खिलाफ रोष प्रदर्शन और बाद में उनके घर के घेराव के दौरान पुलिस ने तीस के करीब किसानों को गिरफ्तार किया था। जैसे ही इस घटना के बारे में किसानों को पता चला तो जींद, फतेहाबाद और
 | 
टोहाना में किसानों की गिरफ्तारी के बाद रामायण टोल पर लगाया जाम

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। फतेहाबाद जिला के टोहाना कस्बे में गत दिवस किसानों द्वारा स्थानीय विधायक देवेंद्र बबली के खिलाफ रोष प्रदर्शन और बाद में उनके घर के घेराव के दौरान पुलिस ने तीस के करीब किसानों को गिरफ्तार किया था। जैसे ही इस घटना के बारे में किसानों को पता चला तो जींद, फतेहाबाद और हिसार में कई जगह रास्ते जाम कर दिए। हिसार के चारों टोलों को जाम कर दिया। सुबह होते होते तीन टोल पर लगे जाम को खोल दिया गया लेकिन, रामायण टोल पर जाम लगा रहा। यहां पर मौजूद किसानों का कहना है कि जब तक गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को रिहा नहीं किया जाता उस समय तक जाम नहीं खोला जाएगा।

हरियाणा की राजनीति के मंझे खिलाड़ी थे स्व. चौधरी भजनलाल

गलत कर रही है सरकार

रामायण टोल पर धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि गत दिवस हजारों की संख्या में किसान टोहाना में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाला विधायक देवेंद्र बबली माफी मांगे और पुलिस प्रशासन द्वारा उन पर हत्या प्रयास और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए।इसी मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेरवा किया था। बाद में कुछ किसान प्रदर्शन करते हुए शांतिपूर्ण तरीक से विधायक बबली के आवास की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और तीस के करीब किसानों को गिरफ्तार कर लिया। किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन, सरकार कभी किसानों पर लाठचार्ज करवाती है, कभी उन्हें गिरफ्तार करवा रही है। जो कि गलत है। सरकार के इन हत्थकंडो से आंदोलन दबने वाला नहीं है। किसानों ने कहा दो को छोड़कर बाकी गिरफ्तार किए गए किसानों को पुलिस ने छोड़ दिया। उनका कहना है कि जब तक पुलिस सभी को नहीं छोड़ती जाम नहीं खोला जाएगा।

दोस्त से अस्पताल में मिलने आ रहे युवकों की गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत

तीन टोलों पर लगे जाम को खोला

देर रात को रामायण, सरसौद, लांधड़ी और चौधरीवास टोल को जाम कर दिया था। सुबह होते होते सरसौद, लांधड़ी और चौधरीवास टोल को खोल दिया गया। जबकि रामायण टोल पर धरना दे रहे किसानों ने जाम नहीं खोला। जाम लगने के कारण एक किलोमीटर दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों को दूसरे रास्तो से गुजारा जा रहा था।

News Hub