home page

Relationship Tips : मान जाएगी आपकी रूठी हुई सहेली, इन 5 तरीकों को आजमाएं

Relationship Tips : अगर आपकी सहेली आपसे नाराज है तो उसे वक्त पर मनाना बहुत जरूरी है। कहीं ऐसा न हो जाए कि आपकी छोटी सी बात उसके दिल में फांस की तरह चुभती रह जाए और उसका परिणाम आपको बाद में भुगतना पड़े। गर्लफ्रेंड में बॉयफ्रेंड में रूठना मनाना चालता रहता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड रूठ जाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनके जरिए आप अपनी रूठी हुई दोस्त को आसानी से मना सकते हैं। 
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। हर रिश्ते में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है। कई बार ऐसा होता है कि आपका एक छोटा सा मजाक आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं आता है और वो आपसे नाराज हो जाती है। ऐसे में परेशान होने से चीजें सुधरने के बजाय और बिगड़ ही जाती हैं। अगर आप चाहें तो इन उपायों (Relationship Tips) को अपना सकते हैं। यकीन मानिए इन तरीकों को आजमाकर आप अपनी गर्लफ्रेंड को आसानी से मना सकते हैं।


1। जिस बात पर भी आप दोनों का झगड़ा हुआ है उस बात को आराम से बैठकर दोबारा डिस्कस करें। दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार होना चाहिए। सारी बातें सुनने के बाद अगर आपको लगे कि इस मामले में आपकी गलती थी तो बिना किसी बनावट के माफी मांग लें। सच बोलना हमेशा फायदेमंद होता है।


2। बात करते समय ये ध्यान जरूर रखें कि बहस की स्थिति न बनने पाए। किसी भी मुद्दे पर बहस करना नुकसानदेह हो सकता है। गलती मानना ही काफी नहीं है। आपके पार्टनर को इस बात का एहसास कराना भी जरूरी है कि आपको वाकई उस बात के लिए पछतावा है।


3। अपनी गर्लफ्रेंड को ये बताएं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं और आप इस रिश्ते को जिंदगीभर प्यार और ईमानदारी के साथ निभाना चाहते हैं। गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर उससे ये बातें कहना बहुत असरदार रहेगा।


4। बातों ही बातों में कुछ ऐसी बातें कहें जिससे आपकी गर्लफ्रेंड अपना गुस्सा भूलकर हंस दे। आपका मजाकिया अंदाज आपकी रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने में बहुत कारगर साबित हो सकता है।


5। ऐसी बातें कहने से बचें जो आपकी गर्लफ्रेंड को बुरी लग सकती हैं। आप चाहें तो डिनर का प्लान बनाकर उसे सरप्राइज भी दे सकते हैं। उम्मीद है कि आपकी गर्लफ्रेंड को आपकी ये अदा पसंद आएगी और वो अपना गुस्सा भूल जाएगी।