वायु गुणवत्ता कार्य योजना 2026 का रिपोर्ट कार्ड जारी, नहीं हुए यह काम
HR Breaking News (Air Quality Action Plan) हरियाणा में वायु गुणवत्ता राज्य कार्य योजना 2026 के रिपोर्ट कार्ड में प्रदेश में वायु प्रदूषण रोकने के बारे में अधिकारियों (Air Quality Action Plan) की कार्यप्रणाली पर धीमी रफ्तार पाई गई है। पेट्रोल पंप पर एएनपीआर कैमरे भी नदारद पाए गए हैं। कई परियोजनाओं पर काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि वायु गुणवत्ता कार्य योजना 2026 के रिपोर्ट कार्ड के अनुसार क्या काम नहीं हुए हैं।
31 अक्टूबर तक स्थापित किए जाने थे CAQMS
दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा में कोई नया मॉनिटरिंग स्टेशन (Monitoring Station in Haryana) नहीं बना है और ग्रीन शमशान भी नहीं बनाए जा सके हैं। सिटी बस में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पेट्रोल पंप पर ANPR कैमरे नदारद है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Air Quality Management Commission) की तरफ से रिपोर्ट जारी की गई है, उसके मुताबिक 31 अक्टूबर तक 23 CAQMS स्थापित किए जाने थे, लेकिन एक भी नहीं लगा है। सीएंडडी कचरे के प्रसंस्करण क्षमता में 115 टन प्रतिदिन के मकसद के मुकाबले कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है।
हरियाणा में बनाए जाने थे 196 ग्रीन शमशान
सीएंडडी अपशिष्ट उठाव में सरकारी एजेंसी के लिए 36500 मीट्रिक टन के मकसद के विरुद्ध जीरो और निजी एजेंसी के लिए 699870 की तुलना में 471363 मीट्रिक टन उपलब्धि रही है। हरियाणा में 196 ग्रीन शमशान (Green crematorium in Haryana) बनाए जाने थे, लेकिन एक भी नहीं बना है। 3865 औद्योगिक निरीक्षण की तुलना में सिर्फ 177 निरीक्षण ही किए गए हैं। ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र (solid waste processing plant) की क्षमता बढ़ाकर 2200 टन प्रतिदिन की जगह केवल 500 टन प्रतिदिन क्षमता जुड़ी है।
सिटी बसों की संख्या
सिटी बसों की संख्या (number of city buses) 875 की तुलना में सिर्फ 70 बसें ही बढ़ी है। पेट्रोल पंप पर 2780 ANPR कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन एक भी नहीं लगा। 144 की जगह केवल 26 ईवी चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग स्थल 79 में से 9, पीयूसीसी उल्लंघन 25 प्रतिशत, सड़क पुनर्विकास 57 प्रतिशत और मध्यम आकार की 4 रोड स्वीपिंग मशीन के मुकाबले एक भी नहीं लगी है। HSPCB के एसडीओ का कहना है की रिपोर्ट के बेस पर स्थानीय स्तर पर कर्मियों को दूर किया जाने वाला है।
CAQM के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई
फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए CRM मशीनों (CRM machines for crop residue) की तुलना में 9000 के मकसद की तुलना में 13700 और बैल स्टोरेज एरिया में 109 के विरुद्ध 823 हेक्टेयर उपलब्धता रिकॉर्ड की है। लास्ट माइल कनेक्टिविटी में 5037 के मकसद के सामने 40505 और डीजी सेट निरीक्षण में 2837 की तुलना में 3423 निरीक्षण कर संतोषजनक प्रदर्शन किया। लिगसी वेस्ट निस्तारण में मानेसर की साइटों ने 100% मकसद पूरा किया है।
पर्यावरण मंत्री (Environment Minister) का कहना है कि CAQM के निर्देशों के हिसाब से प्रदूषण फैलाने वाले इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सामने आए सभी कमियों का रिव्यू कर दूर किया जाएगा। इस नई रिपोर्ट के बेस पर विभागीय अधिकारियों से जवाब मांगे जाएंगे।
