DA 8th Pay Commission समेत मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों का धरना, 12 दिसंबर को दिल्ली में होंगे इकट्ठा
HR Breaking News (Retired employees) देश भर के रिटायर्ड कर्मचारियों के बीच अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारियां तेज की जा रही है। महंगाई भत्ता, आठवां वेतन आयोग और पेंशन से जुड़े कई मुद्दे ऐसे हैं जिनको लेकर रिटायर्ड कर्मचारी दिल्ली में इकट्ठा होने जा रहे हैं और 12 दिसंबर को होने वाले इस धरने में कर्मचारियों की कई अहम मांगे उठाई जाएंगी।
आपको बता दे कि हिसार में रिटायर्ड कर्मचारी संघ (Retired Employees Association in Hisar) का 24 घंटे का महापड़ाव बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रिटायर्ड कर्मचारियों ने पेंशन (pension of retired employees), 8th Pay Commission, कैशलेस चिकित्सा सुविधा समिति के समाधान की मांग की और सरकार के प्रति रोष जताया। रिटायर्ड कर्मचारियों के संगठन द्वारा चेतावनी दी गई है कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
12 दिसंबर को दिल्ली में पहुंचेंगे रिटायर्ड कर्मचारी
महापड़ाव की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान मनोहर लाल जाखड़ द्वारा कहा गया है कि राज्य उप प्रधान निर्मल और जिला प्रेस सचिव जगदीश चंद्र बिश्नोई द्वारा केंद्र सरकार (Central government) से प्रतिनिधि मंडल में वार्ता करने की अपील की गई है। मनोहर लाल धाकड़ द्वारा बताया गया है कि मांगों का समाधान में होने पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें देशभर के रिटायर्ड कर्मचारी (Retired employees from across the country) बड़ी संख्या में पहुंचेंगे और अगले आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
कर्मचारियों की मांगें (Employees demands)
इस महापड़ाव में प्रदेश में सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजा (Compensation for farmers) देने की मांग भी उठाईगई है। कर्मचारियों ने पेंशन और आठवें वेतन को व्यवस्था के अनुसार लागू करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू करने तथा चिकित्सा भत्ता 1000 से बढ़कर ₹3000 मासिक करने की मांग की गई है। पारिवारिक पेंशन भोगियों को LTC सुविधा देने की मांग भी की गई है। महापड़ाव में मौजूद वक्ताओं ने सांसद और विधायकों को केवल एक पेंशन देने तथा अन्य भत्ते में कटौती की मांग की गई है। संगठन द्वारा सरकार से खर्चों की समीक्षा कर रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के लिए बजट उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। महापड़ाव का संचालन श्योचन्दराम घोड़ेला ने किया। जयवीर सिंह, राजेश बागड़ी, अशोक, ओमप्रकाश झाझडिया, सुरेंद्र सैनी आदि ने भी संबोधित किया।
समाधान नहीं हुआ तो शुरू की जाएगी हड़ताल
नगर परिषद कार्यालय परिसर (Municipal Council Office Complex) में सफाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा है। गुस्से में आए कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पुतला होकर विरोध जताया और अलग-अलग मांगों को लेकर परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर की सफाई व्यवस्था पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा, लेकिन एजेंसी के द्वारा सफाई कार्य जारी किया जा रहा है।
कर्मचारी नेताओं द्वारा कहा गया है कि अधिकारियों के साथ उनकी कोई बात नहीं हुई है और इसके चलते हड़ताल वीरवार को भी जारी रहेगी। कर्मचारियों की मांग है कि डीएमसी यूनियन के जिला प्रधान (District President of the DMC Union) के साथ बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। नगर पालिका कर्मचारी संघ (Municipal Employees Union) के प्रधान बलजीत द्वारा कहा गया है कि प्रशासन को यह मांगे कई बार बताई जा चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है और ना ही कोई बातचीत हुई है।
