Retirement Age : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव पर सरकार का आया जवाब
Retirement Age Update :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की उम्र पर बड़ा अपडेट आया है। हर कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति एक खुशी का विषय होता है, लेकिन अगर इसमें अचानक से बदलाव कर दिया जाए तो कर्मचारी सोचने पर मजबूर हो जाएगा। क्योंकि कोई भी व्यक्ति पहले से ही अपने जीवन की प्लानिंग करके चलता है अगर जो इसकी प्लानिंग में कोई चेंज आता है तो मैनेज करना कठिन हो जाता है। आईए जानते हैं कर्मचारियों की आयु में बदलाव को लेकर सरकार का क्या जवाब आया है।
HR Breaking News (Retirement Age) केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर नए कदम उठाती रहती हैं। कर्मचारियों की कभी सैलरी बढ़ोतरी होती है तो कभी भत्तों में वृद्धि की जाती है। वही रिटायरमेंट पर भी बदलाव होता रहता है।
राज्य और केंद्र और महकमों के हिसाब से अलग-अलग रिटायरमेंट की उम्र भी देखने को मिलती है। हालांकि ज्यादातर केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र एक समान है इसको लेकर अभी सरकार का जवाब आया है।
देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठा मुद्दा
केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बारे में सवाल कहीं और नहीं, संसद के पटल पर पूछा गया। इसमें सवाल किया कि क्या भारत सरकार सरकारी सेवा में बने रहने की अधिकतम आयु सीमा को घटाने जा रही है?
मतलब साफ है कि क्या सरकार सेवानिवृत्ति की आयु (Retirement Age update) कम करने जा रही है। इसपर सरकार ने संसद में बड़ा बयान दिया है। यह बयान सीधा कर्मचारियों से संबंधित है।
30 साल की सेवा के बाद रिटायर पर किया सवाल
संसद के पटल पर पूछा गया कि क्या सरकारी कर्मचारी समय से पहले रिटायर्ड कर दिए जाएंगे? क्या अधिकतम आयु सीमा सेवाकाल को कम किया जाएगा? साथ ही सवाल आया कि क्या सरकार कर्मचारियों के काम के आधार पर सेवानिवृत्ति (Retirement Age) करेगी। क्या तीस साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को रिटायरक किया जाएगा।
अब सरकार ने दे दिया साफ साफ जवाब
संसद में पूछे गए सवाल पर केंद्र सरकार का भी जवाब आ गया है। केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि कर्मचारियों के मन में यह बेफालतू का डर बैठा हुआ है। कर्मचारियों की ना तो उम्र घटाने को लेकर कोई फैसला किया गया है, न ही इस प्रकार का कोई प्रस्ताव आया है। इससे आगे सरकार ने बताया कि इस प्रस्ताव पर तो कोई विचार भी नहीं किया जा रहा है।
इन्होंने किया था सवाल
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने ही संसद में सरकार से पूछा था कि क्या साल 2000 के बाद पैदा हुए लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति (Retirement Age) की आयु-सीमा में बदलाव किया जाएग।
क्या अब 30 साल की नौकरी या 60 साल की अधिकत उम्र, इनमें से जो भी पहले हो, इसपर विचार हो रहा है। इसपर सरकार ने साफ इंकार कर दिया है।
रोजगार के लिए सरकार उठा रही ये कदम
संसद में सरकार की ओर से बताया गया है कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति (Retirement Age) की उम्र घटाने के बाद युवाओं को नौकरी देने जैसे किसी कोई प्लान पर कोई विचार नहीं है। इसके बजाय रोजगार मेले जैसी पहल के जरिये युवाओं को जॉब दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार ने इसे सिरे से खारिज किया है।
