Retirement Age : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बदलाव पर बड़ा अपडेट, सरकार ने दिया
Retirement Age Update : केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट के उम्र पर जवाब आ गया है। कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट एक अहम पल होता है। जब कोई कर्मचारी रिटायर होता है तो पूरे परिवार में खुशियों का माहौल होता है। एक तो कर्मचारी अपने नए जीवन की शुरुआत करता है। दूसरी ओर रिटायरमेंट के दौरान बहुत सारे लाभ भी कर्मचारी को सरकार की ओर से दिए जाते हैं।

HR Breaking News (Retirement Age) कोई भी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले ही अपनी प्लानिंग कर लेता है कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें क्या करना है। परंतु रिटायरमेंट की उम्र में अचानक से बदलाव आने से कर्मचारी की प्लानिंग भी प्रभावित हो सकती है।
कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी जाए तो इससे कर्मचारी खुश भी हो सकते हैं तो बहुत कर्मचारी इस बोझ भी मान सकते हैं। वहीं समय से पहले रिटायर (Retirement Age) होना भी बहुत कम कर्मचारी चाहेंगे। आइए जानते हैं कि इस पर सरकार पर क्या अपडेट आया है।
सरकार से पूछा गया ये सवाल
संसद में सरकार से सवाल पूछा गया कि क्या भारत सरकार सरकारी सेवा में बने रहने की अधिकतम आयु सीमा को घटाने जा रही है?
इस सवाल का अर्थ है कि क्या सरकार सेवानिवृत्ति की आयु (Retirement Age update) कम करने जा रही है। इसपर सरकार ने संसद में बड़ा बयान दिया है। यह बयान सीधा कर्मचारियों से संबंधित है।
काम के आधार पर भी सेवानिवृत्ति का सवाल
देश की संसद में पूछा गया कि क्या अधिकतम आयु सीमा सेवाकाल को कम किया जाएगा। साथ ही सवाल आया कि क्या सरकार कर्मचारियों के काम के आधार पर सेवानिवृत्त (Retirement Age) करेगी।
क्या तीस साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को रिटायरक किया जाएगा। वहीं, लोगों ने कहा कि कहीं, चिंगारी जली है, तभी धुआं उठ रहा है।
सरकार ने दिया साफ साफ जवाब
केंद्र सरकार ने संसद में इसपर जवाब दे दिया है। सरकार ने साफ किया कि न कहीं, चिंगारी जली है, न ही धुंआ उठा है। सरकार ने कहा कि सेवानिवृत्त को लेकर कर्मचारियों के मन में फालतु का डर बैठा हुआ है।
केंद्र सरकार की ओर से उम्र घटाने का कोई फैसला नहीं लेने जा रही है। इस प्रकार का न कोई प्रस्ताव है, न ही किसी प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
सरकार के ही सांसद ने पूछा सवाल
संसद में भाजपा के सांसद तेजस्वी सूर्या ने ही सरकार से पूछा कि क्या साल 2000 के बाद पैदा हुए लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार ऐसा कदम उठा रही है। क्या इसलिए सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति (Retirement Age) की आयु-सीमा में बदलाव किया जा रहा है। क्या अब 30 साल की नौकरी या 60 साल की अधिकत उम्र, इनमें से जो भी पहले हो, इसपर विचार हो रहा है। इसपर सरकार ने साफ इंकार कर दिया है।
ये आया इस सवाल पर जवाब
संसद में सरकार ने जवाब दिया कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति (Retirement Age) की उम्र घटाकर युवाओं को नौकरी देने जैसा कोई प्लान नहीं है। इसके बजाय रोजगार मेले जैसी पहल के जरिये युवाओं को जॉब दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया है।