home page

Retirement Rules Change : सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, गाइडलाइन हुई जारी

Employee Retirement Rules Change : सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर सरकार की तरफ से कई फायदे दिए जाते हैं। इसमें ग्रेच्यूटि और पेंशन जैसे लाभ शामिल है। कई नौकरियों में रिटायरमेंट (Retirement Rules) से कुछ टाइम पहले एक पोस्ट प्रमोट करा कर भी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति (Retirement) दी जाती है। अब सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए है। 

 | 
Retirement Rules Change : सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, गाइडलाइन हुई जारी

Hr Breaking News (ब्यूरो) : सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए नियमों में बदलाव किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट (Govt Employee Retirement Rules) से संबंधित कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को ये नियम डिटेल्स में जान लेना जरूरी है, नहीं तो रिटायरमेंट (Retirement Rules) के समय में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


ये भी जानें : केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrears पर सरकार का रूख साफ, आया लिखित जवाब 
 

क्वालिफाइंग सर्विस सर्टिफिकेट अनिवार्य


कार्मिक मंत्रालय की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार नौकरी के 18 वर्ष पूर्ण होने पर सारे कर्मियों को अपनी सेवानिवृत्ति से 5 वर्ष पूर्व क्वालिफाइंग सर्विस सर्टिफिकेट (QSC) देना अनिवार्य होगा। 

कार्मिक मंत्रालय के अंतर्गन पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग (Pension and Pensioners Welfare Department) ने नया फरमान जारी किया है। इसमें साफ-साफ कहा गया है कि 18 वर्ष की जॉब कंप्लीट होने पर कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन (Employee verification) होगा। सभी विभागों को निर्देश जारी कर सभी प्रक्रियाओं का पालन करने को कहा गया है। हर हाल में ये बात माननी होगी। 

ये भी जानें : Income Tax : टैक्सपेयर्स को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब इनकम टैक्स विभाग की नहीं चलेगी मनमानी

रिटायरमेंट से पहले सभी रिकॉर्ड होंगे व्यवस्थित


कर्मचारियों के लिए पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि जब 18 साल की नौकरी पूरी हो जाए तब सारे कर्मियों को वेरिफिकेशन कराना होगा। ये उनको कराना होगा। 
जिनके नौकरी में पांच या उससे कम साल बचे हैं। पीरियोडिक वेरिफिकेशन (Retirement Rules Change) से कर्मचारियों की क्वालीफाइंग सर्विस तय होगी। यह करने से कर्मचारियों के जरूरी रिकॉर्ड सेवानिवृत्ति से पहले क्रम में व्यवस्थित हो जाएंगे। 


 

कैसे होगा कर्मचारियों का वेरिफिकेशन


मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कर्मचारी के विभाग का प्रमुख व अकाउंट ऑफिस मिलकर कर्मचारियों का रिकॉर्ड वेरिफाई (Employee record verification) करेंगे। यह सब सर्विस रूल के तहत किया जाएगा। सत्यापन के बार कर्मचारी को इसका सर्टिफिकेट भी मिलेगा। यह सर्टिफिकेट तय फॉर्मेट के अनुसार होगा। 

ये भी जानें : 7th Pay Commission leave rules : केंद्रीय कर्मचारियों के छुटि्टयों के नियमों में बदलाव, मिलेगी 42 दिन की स्पेशल लीव

कब शुरू होगी प्रक्रिया


यह वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। केंद्रीय सिविल सर्विसेज पेंशन नियम 2021 के अनुसार ये अनिवार्य है। वेरिफिकेशन हर हालत में सेवानिवृत्ति (Retirement) से पांच वर्ष पहले हो जाना चाहिए। कर्मचारी को अपना क्‍वालिफाइंग सर्विस स्‍टेटस जमा करना अनिवार्य होगा। ये प्रक्रिया जनवरी 31 के बाद शुरू होगी।

 

कर्मचारियों रहेंगे जागरूक


नोटिफिकेशन का मकसद कर्मचारियों को उनके सर्विस स्टेटस के बारे में सेवानिवृत्ति (Retirement Rules) से पहले ही जागरूक करना है। इसको सारे विभागों में अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। सेवानिवृत्ति से पहले ही कर्मचारियों की सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी।