रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान, दो दिन नहीं चलेंगी बसें
HR Breaking News (roadways employees strike) रोडवेज कर्मचारियों लंबे समय से पेंडिंग मांगों का पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने प्रदेशव्यापी हड़ताल (roadways employees strike) की घोषणा की है, जिससे बस संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते आगामी दो दिनों बसों का संचालन बंद रहने वाला है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
समानांतर लाइसेंस देने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन
दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी राज्य सांझा मोर्चा (Haryana Roadways) की ओर से बिजली विभाग के निजीकरण और गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण के लिए समानांतर लाइसेंस देने के फैसले के खिलाफ बीते दिनों रोडवेज डिपो में दो घंटे तक प्रदर्शन किया।
किन दो दिनों रहेगी हड़ताल
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार (Roadways employees pending demands) का फैसला जनविरोधी है। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रति एकजुटता दिखाई है। इसके अलावा परिवहन कर्मचारियों की पेंडिंग मांगे पूरी नहीं होने पर 5-6 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है।
यातायात प्रबंधक को सौंपा गया ज्ञापन
प्रदर्शन (Haryana Roadways Updates) के बाद सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से सीएम नायब सिंह सैनी के नाम यातायात प्रबंधक प्रमोद को ज्ञापन सौंपा गया है। कर्मचारियों का कहना है कि 8 सितंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज (Transport Minister Anil Vij) के साथ जो बैठक हुई है, उनमे जिन मांगों पर सहमति जताई थी, उन्हें एक माह के अंदर लागू करने का आश्वासन दिया था।
मांगों को पूरा करने की दिशा में नहीं दिखा गंभीर कदम
अब आश्वासन दिलाए लगभग दो महीने बीतने को हैं, लेकिन अभी भी मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई कार्य होते नहीं दख रहा है। इस दौरान प्रदर्शन में सांझा मोर्चा के राज्य प्रधान (State President of Sanjha Morcha) पवन सहारन, राज्य उपप्रधान संदीप दलाल, संजय गुलाटी मौजूद रहे हैं।
