home page

Saas-Bahu Relation : इन 4 बातों की वजह से बहू की सास से हमेशा रहती है अनबन

Saas-Bahu Relation : शादी के बाद लड़की पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आपने सभी घरों में देखा होगा सास की बहू के साथ कभी नहीं बनती इसके ये चार वजह होती है।

 | 
Saas-Bahu Relation : इन 4 बातों की वजह से बहू की सास से हमेशा रहती है अनबन

HR Breaking News, New Delhi : इस बात में कोई शक नहीं है, कि शादी के बाद लड़की पर एक साथ कई नाजुक रिश्तों को संभालने का बोझ आ जाता है। जिसमें अपने नव विवाहित जीवन को संवारने से लेकर घर की आदर्श बहू और भाभी बनना शामिल है। देखा जाए तो हर लड़की कहीं न कहीं अपनी इन जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए खुद को तैयार रखती है। वह यह सोचकर ससुराल में कदम रखती है, कि उसे ससुराल में हर कोई पसंद करेगा, और उसकी सास उसे बेटी की तरह मानेगी।


लेकिन वास्तव में आमतौर ऐसा हो नहीं पाता है। घर में सबसे ज्यादा झगड़े बहू और सास में ही होते हैं। जिसके कारण सास की एक 'अच्छी बहू' पाने की कामना अधूरी रह जाती है। देखा जाए तो ऐसा अक्सर सास की इनसिक्योरिटी और ईगो की वजह से होने वाली गलतियों के कारण होता है। यहां हम आपको इन संभावित गलतियों को डिटेल में बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें : 30 साल की महिला ने एक बार कर दी गलती, अब वो हर रोज संबंध बनाने की कर रहा डिमांड


पति के साथ खुश देखकर जलना


ज्यादातर महिलाओं को बहू के आ जाने के बाद यह डर रहता है, कि वह उनसे उनके बेटे को दूर कर देगी। ऐसे में जब भी वह अपने बेटे-बहू को साथ में ज्यादा खुश देख लेती हैं, तो यह डर और बढ़ने लगता है।

इनसिक्योरिटी के कारण कई बार वह अपनी बहु पर बेटे को उससे चुरा लेने का इल्जाम भी लगाती हैं। इस तरह से लड़की अपने सास को अपने रोमांस का विलेन समझने लगती है, और कोई इज्जत नहीं देती है।

ये भी जानें : कोर्ट ने सुना दिया फैसला, जिसका होगा कब्ज़ा, वही होगा प्रॉपर्टी का मालिक


मायके में बात करने से रोकना


यदि कोई सास अपनी बहू को उसके मायके वालों से बात करने से रोकती है, या बात करने पर ताने मारती है, तो जल्दी ही वह लड़की अपनी सास की इज्जत करना छोड़ देती है।

मां-बाप के बारे में अपशब्द कहना


शादी के बाद एक लड़की को खुद के लिए तो सास से कई ताने सुनने पड़ते ही हैं, साथ ही उसे उसके माता-पिता के बारे में भी उल्टा-सीधा सुनना पड़ता है।

ऐसे में यह चाहना की लड़की अपने ससुराल में बिना कुछ कहे बस सबकी बात सुनती रहेगी तो यह गलत है। कोई व्यक्ति अपने पेरेंट्स के बारे में अपशब्द सुनना बर्दाश्त नहीं करता है।

ये भी पढ़ें : कर्मचारियों को हफ्ते में 4 दिन काम 3 दिन छुट्‌टी, इस महीने लागू होगा ये नियम


घर के जरूरी मेटर में शामिल न करना


ऐसा माना जाता है, कि शादी के बाद ससुराल ही लड़की का असली घर होता है, जिसे उसे संभालना है। लेकिन फिर भी घर के गंभीर मुद्दों में उसे शामिल नहीं किया जाता है। यह बात तब एक लड़की को ज्यादा बुरी लगती है, जब उसकी सास ही उससे इन चीजों को छिपाने लग जाए। ऐसे में लड़की भी अपने तरफ से सास को जरूरी महसूस करना बंद कर देती है, और घर में अपनी मर्जी से चीजे करना शुरु कर देती है।

News Hub