home page

Salary Hike : हो जाएगी बल्ले-बल्ले, सफाई कर्मचारी की सैलरी हो जाएगी 2 लाख रुपये महीना

Salary Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकार के इस फैसले से सफाई कर्मचारी (sanitation worker salary) की 2 लाख रुपये महीना हो गई है, जिससे कर्मचारियों को इस महंगाई के बोझ से थोड़ी राहत मिलने वाली है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 | 
Salary Hike : हो जाएगी बल्ले-बल्ले, सफाई कर्मचारी की सैलरी हो जाएगी 2 लाख रुपये महीना

HR Breaking News- (Salary Hike) महंगाई को देखते हुए सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। अब सरकार के इस फैसले से सफाई कर्मचारियों की मौज होने वाली है और उन कर्मियों (Salary Hike) को 2 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इस कदम से कर्मचारियों में काफी उत्साह बढ़ गया है। खबर मे जानिए कि किन कर्मचारियों को 2 लाख रुपये महीना वेतन मिलेगा। 

कब हुआ था तेलंगाना राज्य का गठन 


बता दें कि एक सम्मेलन के दौरान तेलंगाना सरकार (Telangana Government)  के मुख्य सचिव ने सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर कुछ होश उडाने वाले खुलासे किए हैं। आर्थिक और सामाजिक अध्ययन केंद्र (Centre Economic and Social Studies) द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्य सचिव का कहना है कि जब 2014 में तेलंगाना राज्य का गठन किया गया था तो उस समय में सैलरी और पेंशन पर मासिक खर्च 1,500 करोड़ रुपये तय किया गया था। बीते एक दशक में यह खर्च 300 प्रतिशत की बढ़ौतरी साथ अब 6,000 करोड़ रुपये प्रति महीने तक आ गया है। इस भारी बढ़ौतरी की मुख्य वजह समय-समय पर जो सैलरी बदलाव होते है और चुनावी घोषणाएं होती है, उनको माना जा रहा है।


मुख्य सचिव ने किया स्पष्ट


मुख्य सचिव का कहना है कि सरकारी बिजली कंपनियों में सैलरी (Salary in government power companies) की असमानता ने होश उड़ा दिए हैं। यहां पर कुछ पदों का वेतन राज्य के टॉप नौकरशाहों और संवैधानिक प्रमुखों से ज्यादा हो गया है। अब यहां  पर मुख्य इंजीनियरों को महीने में 7 लाख रुपये तक की सैलर मिल रही है और पावर सेक्टर में काम कर रहे सिनियर श्रेणी IV यानी सफाईकर्मी आदि के कर्मचारी को प्रति महीना तकरीबन 2 लाख रुपये मिल रहे हैं।


मुख्य सचिव (chief Secretary) ने क्लियर किया है कि नियम के अनुसार बिजली कंपनियों में हर 4 वर्ष में सैलरी रिवीजन किया जाता है। वहीं, अन्य विभागों में यह अवधि बेहद लंबी होती है। इस वजह से यहां सैलरी की राशि में इतनी तेजी से इजाफा हुआ है।


अनुभवी ड्राइवर और स्टाफ का वेतन


जानकारी के लिए बता दें कि यह सैलरी स्ट्रक्चर (Employees salary structure)केवल अब पावर सेक्टर तक सीमित नहीं है। आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (Greater Hyderabad Municipal Corporation)में नियमित सफाई कर्मचारियों को अलाउंस के साथ औसतन 70,000 रुपये महीना सैलरी दी जाती है।
इसके साथ ही अनुभवी ड्राइवर और स्टाफ को तीन दशक से ज्यादा की सेवा दे चुके ड्राइवर और सफाई कर्मचारी भी 1 लाख रुपये से  ज्यादा का वेतन (Driver and Safai Karamchari Salary) ले रहे हैं।


नगर निगम में जिन सफाई कर्मियों ने करियर की शुरुआत की है, उनके वेतन की शुरुआत 28,000 रुपये प्रति माह से होती है।