Savji Dholakia: इस बिजनेस मैन की कंपनी में काम करने वालों की मौज, हर कर्मचारियों को गिफ्ट में मिलते हैं फ्लैट और कार

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) का नाम आपने जरूर सुना होगा। सूरत के मशहूर हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों का पूरा ख्याल रखते हैं। सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर है। वो कार, फ्लैट, महंगी ज्वैलरी के साथ-साथ करोड़ो की एफडी तक कर्मचारियों को गिफ्ट पर दे चुके हैं। सावजी ढोलकिया दीवाली के मौके पर कर्मचारियों को बंपर गिफ्ट का तोहफा देते हैं। सावजी ढोलकिया साल 2015 में कर्मचारियों को दिए गए गिफ्ट से सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे। आइए आपको बताते हैं सूरत के इस हीरा कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को किस तरह के गिफ्ट बांटे हैं।
2015 से आए चर्चा में
ऐसे तो सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को साल 2011 से दिवाली के मौके पर महंगे गिफ्ट देते रहे हैं। लेकिन वाले सबसे ज्यादा चर्चा में साल 2015 में आए थे। इस साल दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने 1200 कर्मचारियों को ज्वैलरीज, 200 फ्लैट और 491 कार गिफ्ट की थी। इससे पहले 2014 में भी उन्होंने कर्मचारियों को इंसेन्टिव के तौर पर 50 करोड़ रुपये बांटे थे।
Love Affair : 53 साल की महिला को 18 साल के युवक से हुआ प्यार, तोड़ दिया 24 साल पुराना रिश्ता
2018 में गिफ्ट में दी कार
हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन ढोलकिया सावजी ढोलकिया ने साल 2018 में उन्होंने दिवाली पर 600 कर्मचारियों को कार और 900 कर्मचारियों को एफडी दी थी। उन्होंने अपने तीन कर्मचारियों को मर्सिडीज बेंज जैसी महंगी कार गिफ्ट की थीं। इन कर्मचारियों ने कंपनी में नौकरी के 25 साल पूरे कर लिए थे। ढोलकिया की कंपनी 50 देशों को हीरे निर्यात करती है।
कर्ज लेकर शुरू किया था कारोबार
सावजी ढोलकिया ने चाचा से कर्ज लेकर उन्होंने हीरा कारोबार शुरू किया था। डायमंड पॉलिशिंग में 10 साल की कठोर मेहनत के बाद ढोलकिया ने वर्ष 1991 में हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स की स्थापना की थी। उस वक्त कंपनी की सेल नाम मात्र की थी। मार्च 2014 तक आते-आते कंपनी का टर्नओवर चार अरब रुपये तक पहुंच गया था। मौजूदा समय में उनकी कंपनी में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। सावजी ढोलकिया को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह डायमंड जूलरी बनाकर विदेशों को भी निर्यात भी करते हैं।