hrbreakingnews.com

UP में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय, सीएम योगी ने किया छुट्‌टी का ऐलान

UP News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि यूपी में नवरात्र के बाद इस दिन स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती (Shravasti) में लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में लगभग 510 करोड़ रुपये की 54 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया-

 
UP में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय, सीएम योगी ने किया छुट्‌टी का ऐलान

HR Breaking News, Digital Desk- (UP News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि यूपी में नवरात्र के बाद पड़ने वाले मंगलवार, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

यह फैसला मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती (Shravasti) में लिया। इस खास दिन पर, सरकार महर्षि वाल्मीकि को सम्मान देने के लिए राज्य के हर जिले में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी।

सीएम योगी ने 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश में अवकाश की घोषणा की है। इस अवसर पर, सभी देव मंदिरों में रामायण का अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने श्रावस्ती के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी जोर दिया, इसे भारत की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र और बौद्ध व जैन धर्म का पवित्र स्थल बताया। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती का एक गौरवशाली इतिहास रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में लगभग 510 करोड़ रुपये की 54 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती का गौरवशाली इतिहास रहा है, और हम इसे विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दी 510 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात-

अवकाश के ऐलान के साथ ही श्रावस्ती को 510 करोड़ की परियोजनाओं की सीएम योगी ने सौगात दी। उन्होंने 234 करोड़ की लागत से बनी परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 276 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यस किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के 1 व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के 2 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 5 लाभार्थी परिवारों को 5-5 लाख रुपये का चेक दिया।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रावस्ती आने का सौभाग्य मिला है। महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि यह धरती भगवान श्रीराम के पुत्र लव के द्वारा बनायी गई थी। यहीं पर महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त होने के उपरान्त सबसे अधिक समय व्यतीत किया था। यहीं पर भगवान सम्भवनाथ की भी जन्मस्थली है। श्रावस्ती है जहां के महाराजा सुहेलदेव ने सैय्यद सालार मसूद गाजी को परास्त किया था।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग आस्था के नाम पर उपद्रव कर रहे हैं, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और त्योहारों के दौरान व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। सीएम ने कहा कि पहले सपा, कांग्रेस और बसपा उपद्रवियों के सामने नतमस्तक रहती थीं, लेकिन आज ऐसी उपद्रवी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलेगा।

श्रावस्ती से लखनऊ तक बनेगा फोरलेन-

इकौना संवाद के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावस्ती एयरपोर्ट पर बड़े विमान उतरने के लिए आठ हेक्टेयर जमीन की कमी है जिसे जल्द ही पूरा कर करके एयरपोर्ट (airport) को चालू करने में सरकार की मदद करें। वहीं श्रावस्ती से अयोध्या एवं प्रयागराज तक फोरलेन एक्सप्रेसवे बनाने जा रहे हैं इसी के साथ श्रावस्ती से लखनऊ के लिए फोर लेन बनाया जाएगा।

इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Uttar Pradesh) ने हाल ही में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इसमें सीताद्वार मंदिर और झील का पुनर्निर्माण, जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय भवन का निर्माण, और 48 आवासों के लिए चार ब्लॉक का निर्माण शामिल है।

इसके अतिरिक्त, राप्ती बैराज के अपस्ट्रीम गाइड बंध का पुनर्स्थापन, थाना सोनवा में एक हॉस्टल और विवेचना कक्ष का निर्माण, दसियापुर से छाड़ूपुरवा तक सड़क का निर्माण, इकौना बाईपास मार्ग का सुदृढ़ीकरण और कहारनपुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण भी इन परियोजनाओं का हिस्सा थे। यह कार्य राज्य के बुनियादी ढांचे और जन कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए हैं।