hrbreakingnews.com

त्योहारी सीजन में चलेगी स्पेशल ट्रेन, अंबाला में होगा ठहराव

festive special train : त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अतिरिक्त भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे की ओर से व्यवस्था कर ली गई है। रेलवे ने त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन (festive special train) चलाने का ऐलान कर दिया है। इनका ठहराव अंबाला में होगा, जिससे स्थानिय यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी। खबर में जानिए त्योहारी सीजन में कहां के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाने वाली है।
 
त्योहारी सीजन में चलेगी स्पेशल ट्रेन, अंबाला में होगा ठहराव

HR Breaking News (festive special train) फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ पर गौर करते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए राहतभरा निर्णय लिया है। अब त्योहारी सीजन में रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाने वाला है। इन स्पेशल ट्रेन का ठहराव अंबाला में होगा। रेलवे अधिकारियों (railway officials) के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ पर गौर करते हुए यह फैसला लिया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

 

लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन 


फेस्टिवल सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ पर गौर करते हुए रेलवे की ओर से लुधियाना और सहरसा के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन (Ludhiana-Saharsa reserved special train) चलाने का फैसला लिया गया है।

 

सहरसा-लुधियाना स्पेशल ट्रेन टाइमटेबल


 ट्रेन नंबर 04658 लुधियाना से सहरसा स्पेशल (Saharsa-Ludhiana Special Train Timetable) 10 नवंबर को शाम 5:35 बजे लुधियाना से रवाना होगी और शाम को 7:45 बजे अंबाला कैंट पहुंच जाएगी और अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन नंबर 04657 सहरसा-लुधियाना स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 3:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज


दोनों दिशाओं में ट्रेन का अंबाला कैंट पर 5 मिनट का ठहराव (train stops at Ambala Cantt) होगा और यह ट्रेन सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, हाजीपुर और बरौनी के साथ कई प्रमुख स्टेशन पर रूकेगी, जिससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।