Success Story : हरियाणा के छोरे ने रोजाना 10–12 घंटे की पढ़ाई, यूपीएससी परीक्षा की पास
UPSC Success : यूपीएससी भारत की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। ऐसे में इस परीक्षा को अपने कड़े परिश्रम से पास किया जाता है। एक ऐसी ही कहानी हरियाणा (Success Story of UPSC) के छोरे की है। इन्होंने रोजाना 10–12 घंटे की पढ़ाई करके इस परीक्षा को पास कर लिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस लड़के की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
HR Breaking News (Motivation Story) यूपीएससी देश की सबसे कठीन परीक्षाओं में से एक है। आए साल देश के लाखों छात्र इस परीक्षा को पास करने के लिए मेहनत करते हैं और बहुत कम ही छात्र इस परीक्षा को पास कर पाते हैं। यूपीएससी (UPSC News) को क्रैक करने के लिए 3 स्टेपस से गुजरना पड़ना है। मेन, प्री लिम्स, इंटरव्यू होता है। हाल ही में हरियाणा के एक लड़के ने इस परीक्षा को पास कर दिया है। इस शख्स ने 10–12 घंटे की पढ़ाई करके परीक्षा को पास किया है। खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी-
344वीं रैंक हासिल कर पास की परीक्षा
हरियाणा के सोनीपत जिले के वैभव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Success Story) की परीक्षा में 344वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन कर दिया है। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली इस परीक्षा को वैभव ने अपने तीसरे प्रयास में पास कर लिया है। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल छा गया है। साथ ही साथ घर पर बधाई (vaibhav Success Story) देने वाले लोग भी इक्ठ्ठे हो गए है। मूल रूप से सोनीपत के गांव चिटाना के रहने वाले वैभव फिलहाल वेस्ट रामनगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
वैभव ने दी अपनी सफलता की जानकारी
वैभव के पिता जय भगवान पेशे से वकील हैं। उनकी माता सीमा देवी एक गृहिणी हैं। वैभव की दो बड़ी बहनें भी हैं। वैभव का बताना है कि उसकी दोनों बहनों ने हमेशा उनके हौसले को बढ़ाया है। वैभव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सोनीपत से ही पूरी की और इसके बाद सिविल सेवा (vaibhav UPSC Success Story) की तैयारी वो जुट गए। वैभव ने बताया कि उन्होंने रोजाना लगभग 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे और सोशल मीडिया का भी सीमित यूज किया करते थे। उन्होंने घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से यूपीएससी की तैयारी की है।
हरियाणा सिविल सर्विसेज की परीक्षा भी कर चुके हैं पास
इससे पहले वो हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) की परीक्षा को भी पास कर चुके हैं। वैभव ने बताया है कि लगातार मेहनत और सही रणनीति की वजह से वे तीसरे प्रयास में ये परीक्षा पास करने में सफल रहे है। उन्होंने बताया है कि तैयारी के दौरान रोजाना 10–12 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया (UPSC Prepration Tips) का इस्तेमाल केवल पढ़ाई से जुड़ी चीजों के लिए ही किया है। ऑनलाइन कोचिंग और सेल्फ स्टडी ने मेरी काफी मदद की है। तीसरे प्रयास में ये सफलता मिलना उनके लिए काफी खुशी की बात है।
उनके माता पिता ने कही ये बात
वैभव के माता-पिता ने भी बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। पिता जय भगवान ने बताया है कि वैभव ने 12वीं कक्षा के बाद ही इस बात को तय कर लिया था कि उनको सिविल सेवा में जाना है। वे 2021 से लगातार मेहनत कर रहा थे। आज उन्होंने तीसरे प्रयास मे सफलता (UPSC Success Story in Hindi) हासिल कर ली है। इसको लेकर उनके माता पिता काफी ज्यादा खुश है। साथ ही में वैभव की माता सीमा देवी ने बताया है कि बेटे की मेहनत आज रंग लाई है। वे चाहते हैं कि उसकी इस सफलता से दूसरे बच्चे भी प्रेरणा लें और मेहनत करके अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।
