1 साल में चीनी 20 से 25 रुपए किलो महंगी, गन्ने के रेट मात्र ₹15 क्विंटल बढ़े
HR Breaking News (Chini Ke Rate) आम लोगों पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। खास तौर पर खाद्य की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। अब हाल ही में चीनी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के आंकड़ों ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। 1 साल में चीनी के दाम (Sugar prices in 1 year) में 20 से 25 रुपए किलो की बढ़त हुई है। वहीं, गन्ने की कीमतों में भी बढ़ौतरी देखने को मिली है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
5 साल पहले कितने थे चीनी के दाम
चीनी के दाम (sugar prices) में बीते 5 सालों में लगभग 31 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। वहीं, गन्ना उत्पादक किसानों को मिलने वाला सरकारी भाव में केवल 68 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
5 साल पहले चीनी 39 रुपए प्रति किलो पर दी जा रही थी, जो अब बढ़कर 70 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, गन्ने का भाव 362 से 430 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। यानी 5 सालों में चीनी के खुदरा दाम (retail price of sugar) में लगभग 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और गन्ने के सरकारी भाव में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
चीनी उत्पादक का मुख्य आधार है गन्ना
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता और किसान ओमप्रकाश और राय सिंह का कहना है कि चीनी उत्पादक का मुख्य आधार गन्ना (ganne ke rate) है, लेकिन किसानों को फसल का सही भाव नहीं मिल रहा है। लागत और मेहनत की तुलना में भाव बहुत कम है। अगर किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिला तो किसान गन्ने की खेती से दूरी बना सकते हैं। ऐसे में भविष्य में चीनी उत्पादन प्रभावित होगा व घरेलू मांग पूरी करने के लिए विदेश से चीनी का इंपोर्ट करना पड़ सकता है।
गन्ने के भाव में उचित बढ़ोतरी की मांग
किसान नेता के अनुसार सरकार से गन्ने के भाव (sugarcane prices) में उचित बढ़ोतरी करने की मांग की है। किसानों को बेहतर दाम मिलने से गन्ने की खेती को लेकर किसानों का रुझान बनेगा और उत्पादन में भी सुधार होने की संभावना है। चीनी विक्रेता का कहना है कि गन्ने का यूज चीनी (Chini ke Rate) के साथ ही एथेनॉल उत्पादन में भी किया जा रहा है। इससे गन्ने के उपयोग का एक हिस्सा चीनी उत्पादन से दूसरी ओर जा रहा है।
आगामी समय में बढ़ेंगी चीनी की कीमतें
अभी बाजार में चीनी के दाम स्थिर है, लेकिन आगामी समय में कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। करनाल शुगर मिल प्रबंधन के अनुसार 1 किलो चीनी बनाने में 9 से 10 किलोग्राम गन्ने (Sugarcane in 1 kg of sugar) का यूज होता है। अगर किसी चीनी मिल में 100 किलो गाना पहुंचता है, तो उससे लगभग 9 से 10 किलोग्राम चीनी तैयार होती है। अगर गन्ने की गुणवत्ता बेहतर है और रिकवरी बढ़िया है तो कम गन्ने से अधिक चीनी भी निकाली जा सकती है।
5 साल में गन्ने के भाव
5 साल में गन्ने के भाव (Sugarcane prices in 5 years) की बात करें तो 2022-23 में 362 प्रति क्विंटल भाव चल रहे थे और 2023-24 में 386 प्रति क्विंटल, 2024-25 में 400 रुपये प्रति क्विंटल और 2025-26 में 415 और 2026- 27 में 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव हो गए हैं।
वहीं, चीनी के खुदरा दाम (retail price of sugar) की बात करें तो 2022 में चीनी 39- 41 रुपए प्रति किलो पर मिल रही थी, जो 2023 में बढ़कर 40 से 42 में मिल रही थी। 2024 में चीनी के भाव 42-45 रुपये प्रति किलो हो गए और 2025 में किलो चीनी के भाव 42-45 रुपये हो गए और 2026 में 65-70 प्रति किलो हो गए हैं।
