home page

Suhagarat : सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, फिर मचा बवाल

ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शादी के अगले दिन दुल्हने ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ये खबर सुनकर पति के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

 | 
Suhagarat : सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, फिर मचा बवाल

HR Breaking News (नई दिल्ली)। ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स की सोमवार को शादी हुई थी। सुहागरात के वक्त दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने लगा। ससुराल वाले घबरा गए। वे दुल्हन का चेकअप कराने के लिए अस्पताल लेकर गए। पता चला कि दुल्हन 7 महीने की गर्भवती है। यह सच्चाई जानते ही ससुराल वालों के होश उड़ गए। इसके बाद महिला ने अगली सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। मामला दनकौर क्षेत्र के एक गांव की है।

ये भी पढ़ें : EPFO : 25 हजार सैलरी वालों को मिलेंगे PF के 1,18,58,402 रुपए

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स की शादी सिकंदराबाद की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। धूमधाम से शादी हुई और दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। ससुराल में उसका स्वागत हुआ, रस्में पूरी हुईं। इसके बाद सुहागरात के समय दुल्हन के पेट में दर्द होने लगा। वह चिल्लाने लगी। ससुराल वाले घबरा गए। फौरन उसे दनकौर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया और उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। परिवार वालों को डॉक्टर की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा था। इसके बाद अगले ही दिन महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

मायके वालों ने लड़की के गर्भवती होने की बात छिपाई-

ये भी पढ़ें : Income Tax : सेविंग अकाउंट में रखें इतना पैसा, नहीं पड़ेगा इनकम टैक्स का छापा

ससुराल वालों ने इसकी सूचना दुल्हन के परिजों को दी। लड़की के घरवाले उसके ससुराल पहुंचे। इसके बाद लड़के वालों ने बहू को घऱ में रखने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। लड़की पहले से गर्भवती थी इस बात को उनसे छिपाया गया है।

फेट फूलने पर कहा कि पथरी का ऑपरेशन हुआ है

मायके वाले महिला और नवजात को लेकर घर आ गए। लड़के वालों ने इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शादी के समय लड़की का पेट फूला हुआ था इस पर लड़की के परिजनों ने कहा कि कुछ समय पहले लड़की का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इसी वजह से उसका पेट हल्का फूला हुआ है।

ये भी पढ़ें : MP के इन जिलों के बीच बनेगा 104 किलोमीटर का नया 4 लेन हाईवे, 2 हजार करोड़ की आएगी लागत

इस मामले में दनकौर थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी है मगर लड़के वालों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लड़की वाले नवेली दुल्हन को लेकर अपने घर लौट चुके हैं।
 

News Hub