home page

Suhagrat : 3 लड़कियों में से चुन्नी दुल्हन, सुहागरात वाले दिन पोल खुली तो दूल्हे के उड़े गए होश

जिंदगी में एक सही लाइफ पार्टनर मिलना भी बड़ा मुश्किल काम है। इस कहानी में भी कुछ ऐसा ही है। युवक ने तीन लड़कियों में से एक लड़की को शादी के लिए चुना। युवक ने जिस लड़की से शादी की उसने सुहागरात वाले दिन ऐसा रंग दिखाया की दुल्हन के होश ही उड़ गए। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं- 

 | 
Suhagrat : 3 लड़कियों में से चुन्नी दुल्हन, सुहागरात वाले दिन पोल खुली तो दूल्हे के उड़े गए होश

HR Breaking News (नई दिल्ली)। राजस्थान के झुझुनूं शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया। अपनी बीमार माताजी की सेवा करने के लिए बेटे ने शादी की। वेडिंग के लिए करीब चार लाख खर्च किए। गरीब परिवार की दुल्हन लेकर आया और इसके लिए अलग से पैसा दिया। लेकिन सुहागरात वाली रात ही दुल्हन ऐसा कांड कर गई कि दूल्हा परेशान हो गया। सीधे थाने दौड़ा, वहां पुलिस ने मामूली कार्रवाई की और आखिर अब केस दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। केस झुझुनूं जिले का है और बिसाउ थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें : Love Affair : 21 साल की लड़की को ब्वायफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी

बीमार मां की सेवा के लिए लोगों ने शादी की दी सलाह

पुलिस ने बताया कि जिले के ग्रामीण इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाले सोमवीर के साथ यह घटना हुई। उसकी उम्र करीब तीस साल है। वह अपनी मां के साथ घर में रहता है। मां अक्सर बीमार रहती है। कुछ दिन पहले सोमवीर शहर आया और वहां पर एक जानकार व्यक्ति बिज्जू से संपर्क हुआ। बिज्जू ने कहा कि तुम्हारे जाने के बाद घर पर कोई नहीं रहता। मां अकेली रहती है और देखभाल करने वाला कोई चाहिए, इसलिए शादी कर लो। बिज्जू के समझाने पर सोमवार मान गया। बिज्जू ने उसे अपनी एक पहचान वाली महिला से मिलाया। कहा कि उनकी नजर में गरीब परिवार की बच्चियां हैं।

महिला ने मिलवाया तीन लड़कियों से

सोमवीर से मुलाकात करने के बाद गीता देवी ने उसे एक होटल में बुलाया और वहां पर तीन युवतियों थी। तीनों में से किसी एक को पसंद करने को कहा। सोमवीर बीडीके अस्पताल के नजदीक स्थित होटल में अपने दो रिश्तेदारों के साथ पहुंचा था। तीनों ने वहां पर पूजा नाम की एक युवती देखी और उसे शादी के लिए चुना। लेकिन गीता देवी ने कहा कि शादी से पहले एक लाख पचास हजार देने होंगे और शादी के बाद एक लाख देना होगा जो दुल्हन के परिवार को भेजा जाएगा, वे लोग गरीब हैं। सोमवीर और उसका परिवार मान गया।

सुहागरात के समय ही हुआ झगड़ा

कुछ दिन के बाद ही शादी तय हुई और दिसम्बर महीने में आखिरी दिनों में शादी कर दी गई। शादी के बाद पूजा अपने पति सोमवीर के घर आ गई। पूजा के परिवार के लोग और अन्य रिश्तेदार चले गए। शादी गांव के ही एक मंदिर में सामान्य रीत रिवाज से कराई गई। सोमवीर के परिवार की महिलाओं ने सुहागरात के लिए पूजा को सजा दिया और कमरे में भेज दिया। रात को करीब बारह बजे सोमवीर कमरे में पहुंचा और दुल्हन का घुंघट उठाया तो दुल्हन ने कहा कि आज की रात कुछ नहीं कर सकते। इसी बात पर विवाद हो गया और पहली ही रात झगड़ा हो गया।

सुबह उठे तो घर का नजारा देख उड़े होश

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम

रात जैसे तैसे कटी। अगली सुबह पता चला कि पूजा घर से गायब है। घर से करीब तीन लाख के जेवर और लाखों रुपए कैश भी गायब हैं। सोमवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शादी कराने वालों से संपर्क किया। तीन महीने से लगातार उनके चक्कर काटने के बाद आखिर जब पत्नी नहीं मली तो अब पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है।