Suhagrat Ki Baat: दोस्तों से बात करने में व्यस्त था दूल्हा, सुहागरात मना गया कोई और
मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का है। दूल्हा-दुल्हन की ताजा-ताजा शादी हुई ही थी। कि दूल्हा अपने दोस्त के साथ बात करने में व्यस्त था की पीछे से दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई।
HR Breaking News (ब्यूरो)। जी हां, दुल्हन की इस हरकत से दूल्हे का पूरा परिवार ही दंग रह गया है. आप सोच रहे होंगे कि दुल्हन ने आखिर ऐसा क्या कर दिया है तो आपको बता दें कि जब शादी विदा करके लाया दूल्हा सुहागरात वाले दिन अपने रिश्तेदारों से बात कर रहा था, तभी, नई दुल्हन अपने आशिक के साथ मिलकर मौका पाते ही पहली ही रात को फरार हो गई. दूल्हा काफी देर तक दुल्हन को ढूंढता रहा लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें : Affair: पति के सोने के बाद रात को पड़ोसी के पास में जाती थी महिला, ऐसे फूटा भांड़ा
पूरा मामला क्या है, हम आपको आगे की खबर में बताते हैं. जानकारी के मुताबिक, यह दूल्हा बड़ी ही शान और गाजे-बाजे के साथ अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा करके अपने घर लाया था लेकिन दुल्हन ने उसको धोखा दे दिया. सुहागरात पर ही अपने पति को छोड़कर अपने आशिक के साथ फरार हो गई. इस दौरान दूल्हा अपने रिश्तेदारों से बातचीत कर रहा था. काफी देर बाद जब अपने कमरे में पहुंचा तो दुल्हन को ना पाकर काफी हैरान रह गया और इसके बाद उसको ढूंढने की काफी कोशिश की गई जब दुल्हन नहीं मिली तो पुलिस में केस दर्ज करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का माना जा रहा है. यहां के तरकुलवा थाना क्षेत्र के किसी गांव में 1 फरवरी को पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव से बारात आई हुई थी. काफी धूमधाम से शादी संपन्न हुई. 2 फरवरी को दुल्हन को विदा कराकर लड़के पक्ष वाले अपने घर आ गए. दूल्हे के घर में रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा होने की वजह से वह सुहागरात वाले दिन उनसे काफी देर तक बातचीत करता रहा. बात करने के बाद जब अपने कमरे में पहुंचा तो वहां पर दुल्हन नहीं मौजूद थी।
दुल्हन ना पाकर दूल्हा तो हताश हुआ है, साथ ही परिवार में सब को बताया तो दुल्हन को ढूंढना चालू किया गया. कुछ देर बाद पता चला कि दुल्हन गांव में ही रहने वाले अपने किसी प्रेमी के साथ बाइक से फरार हो गई है. दुल्हन ने भागने के लिए मकान के पीछे का रास्ता अपनाया था. गांव वालों की मानें तो उन्होंने एक सजी-धजी लड़की को लड़के के साथ भागते हुए देखा था. पूरी रात ससुराल दुल्हन को ढूंढते रह गए. आखिरी में उन्होंने लड़की के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें : Relationship: महिलाओं को इस उम्र में होती है संबंध बनाने की सबसे ज्याद चाहत
सूचना मिलते ही लड़की पक्ष और लड़का पक्ष दोनों ही तरकुलवा पुलिस थाने पहुंचे और वहां पर तहरीर लिखवाई. स्थानीय पुलिस ने दूसरी चीज का मामला होने के चलते दोनों परिवारों को पटहेरवा थाने भेज दिया इस बारे में थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा का कहना है कि कन्या पक्ष के लोग आए थे लेकिन थकना पटहेरवा थाने की थी ऐसे में उन्हें वापस भेज दिया गया।
