Surajkund Mela : दिल्ली में शुरू हो गया है सबसे बड़ा मेला, सिर्फ 50-50 रुपये में बिक रही ये चीजें

HR Breaking News (ब्यूरो) : हर साल की तरह इस बार भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 1 फरवरी से आयोजित होने जा रहा है। फरीदाबाद में लगने वाले इस मेले के 35वे साल पूरे हो जाएंगे। यहां पर भारतीय संस्कृति और रचनात्मकता एक साथ देखने को मिलती है। इसी वजह से देश ही नहीं बल्कि देशभर से दस लाख से ज्यादा लोग इस मेले को देखने आते हैं।
यहां आकर आपको भारत के समृद्ध अतीत और देशभर के जातीय व्यंजनों को चखने का मौका भी मिलता है। इतना ही नहीं इस मेले में कई सारे स्टॉल्स लगते हैं, जहां से आप 50 रुपए में सुंदर-सुंदर चीजें भी खरीद सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं यहां क्या चीजें बहुत कम पैसों में मिलती हैं।
मिल जाते हैं मग -
यहां पर सिरेमिक के हैंडक्राफ्टेड मग बहुत सुंदर मिलते हैं। इन कपों की बनावट यूनिक होती है। खास बात है कि ये कप महंगे नहीं होते। हर पीस की कीमत कुल 80 रुपए होती है।
ये भी जानें : अहमदाबाद में टी20 सीरीज का आखिरी मैच, जनिए किसका होगा टी20 सीरीज पर कब्जा
फैशनेबल इयररिंग्स -
यहां पर ऐसे कई स्टॉल्स हैं, जो ईयररिंग्स बेचते हैं। एक से बढ़कर एक ईयररिंगस यहां आपको मिल जायेंगे। खूबसूरत पैटर्न और मजबूत डिजाइन वाले झूमकों को देखकर तो आप इन्हें खरीदे बिना नहीं रह पाएंगी। इनकी कीमत 50 रूपए से शुरू हो जाती है।
नोजपिन का लश्कारा -
जिन महिलाओं को नोज पिन पहनना पसंद है, उनके लिए यहां स्टॉल्स पर नोज पिन का अच्छा कलेक्शन देखने को मिलता है। सांस्कृतिक आकर्षण से प्रेरित यहां कई ऑक्साइड सिल्वर नोजपिन केवल 50 रुपए में मिल जाती हैं। यह आपकी एथनिक स्टाइल को फ्रेश रखने का अच्छा तरीका है।
100 रुपए में मास्क -
ये भी जानें : दिल्ली में रात को खुलती हैं ये 6 मार्केट, देखने लायक होता है नजारा
मेलों जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क बेहद जरूरी है। ऐसे में यहां पर रीयूजेबल और हैंडक्राफ्टेड मास्क के स्टॉल्स भी खूब लगे हैं, इनके डिजाइन्स लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। यहां आप 50 रूपए से शुरू होने वाले मास्क भी खरीद सकते हैं।
वॉल हुक -
आजकल होम डेकोर के लिए हैंडमेड हुक का काफी ट्रेंड है। आमतौर पर दीवार पर सजाने के लिए ये हुक काफी महंगे मिलते हैं, लेकिन इस मेले में आपको कुल 50 रूपए में अपने घर की दीवार पर शानदार स्पर्श जोड़ सकते हैं। ये खूबसूरत हुक आपके घर का पूरा लुक बदल सकते हैं।
डोर नॉब -
किसी भी शिल्प मेले में आपको डोर नॉब शायद ही कभी देखने को मिलते होंगे। लेकिन आपको यहां डोर नॉब की एक से एक डिजाइन मिल जाएंगी। ये हैंडमेड डोर नॉब आपके घर के दरवाजे का लुक चार गुना बढ़ा देंगे। अच्छी बात है कि ये बहुत ज्यादा महंगे भी नहीं होते। एक सुंदर सा डोर नॉब आपको कुल 50 रुपए में मिल जाएगा।
लंबे वक्त तक चलने वाले पेन -
ये भी जानें : Delhi-NCR से लेकर पूरे भारत में चलेगी शीत लहरें, जानिए 2 फरवरी तक के मौसम का हाल
इस मेले में हर साल लगने वाला पेन का स्टॉल आने वाले को खूब आकर्षित करता है। ये इको फ्रेंडली पेन केवल 20 रूपए में यहां मिल जाएंगे। ये पेन न केवल इन्वायरमेंट फ्रेंडली हैं बल्कि लंबे वक्त तक चलते भी हैं।
परफ्यूम और डायरी -
अगर आपको परफ्यूम और डायरी से लगाव है, तो यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई फ्लेवर के परफ्यूम बहुत कम कीमत पर मिल जाएंगे । इसी तरह एक स्टॉल पर छोटी छोटी डायरी का बेहतरीन कलेक्शन होता है। इन डायरी के कवर ही इतने सुंदर होते हैं, कि आप इन्हें न खरीदें ऐसा हो ही नहीं सकता।