hrbreakingnews.com

Haryana में मेट्रो के दूसरे फेज के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Haryana News : प्रदेश के गुरूग्राम में मेट्रो के विस्तार के लिए दूसरे टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसको लेकर विभाग की और से जल्द ही पोर्टल को ओपन किया जाएगा। विभाग की और से जल्द ही किसी एक कंपनी को काम सौंपा जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  

 
Haryana में मेट्रो के दूसरे फेज के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

HR Breaking News (Haryana News) : गुरुग्राम में पुराने और नए शहरों के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने की परियोजना के दूसरे चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस चरण में ट्रैक निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए सबसे पहले दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इस काम पर करें 65 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है।

9 नवंबर को पोर्टल होगा ओपन (gurugram news)

ट्रैक बिछाने के काम के लिए तीन एजेंसी ने टेंडर जमा किए हैं। 9 नंवबर को टेंडर पोर्टल खुलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। चयनित एजेंसी को केवल लाइन शिफ्ट करने (metro connectivity) यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक सड़क तैयार करने का जिम्मा भी सोफा जाएगा। इससे मेट्रो निर्माण के दौरान वाहन चालकों को होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिलेगी।

पहले चरण में 30 प्रतिशत काम पूरा (gurugram metro news)

गुरुग्राम में फिलहाल दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) मेट्रो मिलेनियम सिटी सेंटर तक संचालित है। शहर में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल कॉरपोरेशन दो चरणों में परियोजनाओं पर काम कर रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक मेट्रो ट्रैक विकसित किया जा रहा है। इस हिस्से में करीब 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 

सइबर सिटी तक मेट्रो ट्रैक का होगा विस्ता (gurugram news) 

परियोजना के दूसरे चरण में सेक्टर 9 से आगे पुराने गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हुए साइबर सिटी तक मेट्रो ट्रैक का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अहम होगी। दोनों चरण पूरा होने के बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्र के बीच मेट्रो से आगमन आसान होने की उम्मीद है। इससे सड़क यातायात प्रभाव कम होगा।