home page

Minimum Balance की टेंशन खत्म, 0 बैलेंस पर नहीं लगेगी पेनल्टी, बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत

Minimum Balance Rule : लाखों करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बैंक में खाता खुलवाने के बाद मिनिमम बैलेंस रखना का नियम होता है। यह नियम सभी बैंकों में लागू है, लेकिन अब बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की टेंशन पूरी तरह से खत्म हो गई है। अगर आपके खाते में बैलेंस जीरो है तो भी आपको किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना होगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं-

 | 
Minimum Balance की टेंशन खत्म, 0 बैलेंस पर नहीं लगेगी पेनल्टी, बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत 

HR Breaking News - (Minimum balance Rule)। आज के ऑनलाइन जमाने में हर किसी के पास बैंक अकाउंट होना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि पैसे ट्रांसफर करने से लेकर कई सारी योजनाओं का लाभ उठाने तक बैंक अकाउंट की आवश्यकता होती है। बैंक अकाउंट (bank account) दो प्रकार के होते हैं सेविंग और करंट। जब भी बैंक में नया अकाउंट ओपन करवाते हैं तो कुछ रूल फॉलो करने होते हैं। इन सबमें मिनिमम बैलेंस रखने की सबसे बड़ी टेंशन होती है, क्योंकि यदि तय मिनिमम बैलेंस से कम बैलेंस हो जाता है तो चार्ज भरना होता है। 

मिनिमम बैलेंस (Minimum balance rules update) गांव शहर के हिसाब से अलग-अलग होता है। यदि आप बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखते हैं तो पेनल्टी भरनी पड़ती है, लेकिन अब कई बड़े बैंकों ने यह नियम खत्म कर दिया है। ताज मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुल आठ बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने सेविंग अकाउंट पर न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की सीमा को हटा दिया है। इसका मतलब यह है कि अब आप अपने खाते में चाहे कितना भी पैसा रखें या जीरो बैलेंस भी रखें तो भी कोई चार्ज नहीं चुकाना होगा। इन बड़े बैंकों के इस फैसले से लाखों करोड़ों सेविंग अकाउंट रखने वालों को राहत मिली है। 


इन बैंकों में नहीं रखना होगा मिनिमम बैलेंस - 


अगर आप नया सेविंग अकाउंट (savings account) ओपन करवाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है, क्योंकि आज हम आपको उन आठ बैंकों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में मिनिमम बैलेंस के नियम (Minimum balance rules) को हटा दिया है। इस लिस्ट में बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक आफ इंडिया बैंक, आफ बडौदा, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक भी शामिल है।


 इंडियन ओवरसीज़ बैंक 

हाल ही में इंडियन ओवरसीज बैंक में न्यूनतम बैलेंस के रूल को खत्म कर दिया है। न्यूनतम बैलेंस नियम को हटाने की लिस्ट में इस बैंक का नाम ताजा ताजा जुड़ा है। इंडियन ओवरसीज़ बैंक  ने 30 सितंबर 2025 को ऐलान किया था कि 1 अक्टूबर 2025 से सभी पब्लिक खातों पर न्यूनतम बैलेंस का नियम पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। हलांकि प्रीमियम खातों जैसे HNI, Prime,  प्रिविलेज आदि पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।


इंडियन बैंक


इंडियन बैंक ने भी 7 जुलाई 2025 से अपनी सभी सेविंग खातों (savings accounts) में मिनिमम बैलेंस रखने की सीमा को खत्म कर दिया है। अब ग्राहकों को बैलेंस की कमी होने पर किसी भी चार्ज से जुड़ी समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।


केनरा बैंक


मई 2025 में केनरा बैंक ने भी यह बड़ी घोषणा करते हुए अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। केनरा बैंक (Canara Bank Minimum Balance Rule) के सभी अकाउंट में अब AMB नियम लागू नहीं होगा। चाहे रेगुलर अकाउंट हो या सैलरी अकाउंट या फिर एनआरआई अकाउंट इन सभी अकाउंट्स पर मिनिमम बैलेंस को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया


हाल ही में यूनियन बैंक ने भी अपने सभी सामान्य सेविंग अकाउंट पर न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) रखने की शर्त को खत्म कर दिया है। यह नियम सितंबर 2025 की तिमाही से लागू किया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा


बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मिनिमम बैलेंस (Bob Minimum Balance) के रूल को हटाकर लाखों करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 जुलाई 2025 से सभी स्टैंडर्ड सेविंग अकाउंट्स में यह नियम समाप्त कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह छूट प्रीमियम सेविंग स्कीम पर लागू नहीं है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 


भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI Bank News) ने भी अपने लाखों करोड़ों ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। SBI ने आज से 5 साल पहले यानी 2020 में यह बड़ा कदम उठाया था। बैंक ने मिनिमम बैलेंस को खत्म कर दिया था। एसबीआई बैंक के ग्राहक पिछले कई सालों से इसका लाभ उठा रहे हैं।


बैंक ऑफ इंडिया


बैंक ऑफ़ इंडिया ने न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance Limit) रखने की सीमा को खत्म कर दिया है। बैंक का कहना है कि यह कदम ग्राहकों के हित और बदलते वित्तीय‌ माहौल को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। 

 पंजाब नेशनल बैंक


पंजाब नेशनल बैंक ने मिनिमम बैलेंस (PNB Minimum Balance Rule Update) के रूल को खत्म करके अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी  है। पीएनबी बैंक में किसी भी सेविंग अकाउंट पर बैंक ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अगर बैलेंस खाते में जीरो हो जाता है तो उन्हें किसी भी प्रकार की पेनल्टी नहीं चुकानी होगी।


ग्राहकों को मिलेगा बड़ा लाभ - 

देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों द्वारा बैंक अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस रखने की सीमा को हटाने के बाद करोड़ ग्राहकों को इसका लाभ मिला है। बैंक ग्राहकों की खाते में मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) रखने की टेंशन खत्म हो गई है। ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के लोग बिना चिंता के अब सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं और जितना चाहे उतना पैसा अपने खाते में रख सकते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की अब पेनल्टी और चार्ज (Minimum Balance Charge) का भुगतान नहीं करना होगा। इसके अलावा छात्रों के पेंशन धारकों और अस्थाई आए वाले ग्राहकों को भी इसका सबसे ज्यादा राहत मिली है।