home page

Delhi NCR में मकान व प्लॉट का सपना होगा पूरा, प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण किया तेज

Delhi NCR : अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में मकान या प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। अब आपका राजधानी में मकान व प्लॉट लेने का सपना पूरा होने वाला है। अब प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण  (land acquisition by administration) के बाद यहां पर रियल एस्टेट को नया बूम मिलेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 | 
Delhi NCR में मकान व प्लॉट का सपना होगा पूरा, प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण किया तेज

HR Breaking News (Delhi NCR) अब दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट और विकास को नई गति मिलने वाली है। अगर आपका भी दिल्ली (Delhi NCR Plots) में घर लेने का सपना है तो ये खबर आपके लिए ही है। हाल ही में प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण का काम तेज कर दिया है, जिससे आम लोगों का  यहां आशियाना बनाने का सपना सच हो सकेगा। खबर में जानते हैं कि दिल्ली एनसीआर में आप कहां पर मकान व प्लॉट खरीद सकेंगे।

 

कितने एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण 


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority)  द्वारा प्रदेश के कई जिलों के साथ ही गुरुग्राम में ई-भूमि पोर्टल (E-Bhoomi Portal in Gurugram)  के जरिए भूमि अधिग्रहण का प्रोसेस तेज हो गया है, जिससे आगामी समय में आम लोगों का अपना घर खरीदने का सपना पूरा हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के कई जिलों में 1.67 लाख एकड़ जमीन के अधिग्रहण की हामी भर दी है।

 

तीन चरणों में होगा  भूमि अधिग्रहण 


नए आदेशों के मुताबिक गुरुग्राम में कई सेक्टरों में बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण का प्लान (land acquisition plan) तैयार किया गया है। इस योजना के तहत जिन इलाको को शामिल किया है। उनमे- सेक्टर 36, 37, 37D, 88A, 89A, 92, 95, 95A, 99, 102, 103, 104, 106, 107, 108 सहित कई इलाके शामिल है। गुरुग्राम, ग्वाल पहाड़ी, फरुखनगर, सोहना, पटौदी में तकरीबन 25425 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने का मकसद रखा है। बता दें कि इन सेक्टरों में तीन चरणों में भूमि अधिग्रहण का काम कयिा जाएगा, जिससे आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट को नई दिशा मिलेगी।

 इस प्रोजेक्ट (Houses in Delhi NCR)  के फर्स्ट फेज में 1 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक इच्छुक जमीन मालिक, लैंड एग्रीगेटर अपनी जमीन की जानकारी साझाा  कर सकते हैं। इसके दूसरे फेज में 1 मई से लेकर 30 जून तक जानकारी अपलोड होगी और तीसरे फेज में 1 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक भूमि पोर्टल पर इच्छुक जमीन मालिक, लैंड एग्रीगेटर जानकारी अपलोड कर सकते हैं। 

किफायती दरों पर मिलेंगे प्लॉट और मकान 


सरकार शहरी विस्तार को सुव्यवस्थित करने के लिए इस प्रोजेक्ट की पहल कर रही है और इस योजना का मकसद लोगों को किफायती दरों पर प्लॉट (Plot at affordable rates)  और मकान मौजुद करवाना है। वैसे तो पहले से ही गुरुग्राम रियल एस्टेट (Gurugram Real Estate) का केंद्र है और इस नए प्लान से यहां इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और इन्वेस्टमेंट के अवसरों  में इजाफा होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि इस पहल से मिडिल क्लास और इन्वेस्टमेंट दोनों को लाभ होगा।

कालोनियों से बढ़ेगी घरों की उपलब्धता 


बता दें कि नई कालोनियों के विकास (Development of new colonies) से घरों की उपलब्धता तो बढ़ेगी ही और साथ ही रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा। इस प्लान में फरीदाबाद, करनाल, पंचकूला, सोनीपत और अन्य जिलों को  जोड़ा है, लेकिन गुरुग्राम को खास प्राथमिकता दी गई है, जहां सबसे ज्यादा सेक्टरों में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित किया गया है।