home page

Haryana से गुजरात तक का सफर होगा मात्र 10 घंटे में पूरा, देश की पहली 8 लेन टनल बनी

Haryana to Gujrat : हरियाणा से गुजरात तक का सफर आसान होने वाला है। अब यह सफर मात्र 10 घंटे का रह गया है। देश की पहली 8 लेन टनल बनकर तैयार हो गई है। इससे देश के लोगों को काफी लाभ होगा। यह एक्सप्रेसवे दुनिया के लिए एक मॉडल जैसा होगा। चलिए जानते हैं इस एक्सप्रेसवे के बारे में- 

 | 
Haryana से गुजरात तक का सफर होगा मात्र 10 घंटे में पूरा, देश की पहली 8 लेन टनल बनी

HR Breaking News (Haryana to Gujrat New Route) अब 20 से 22 घंटे का सफर मात्र 10 से 12 घंटे में पूरा हो जाएगा। यानी की सफर आधा रह जाएगा। इस रूट पर राजस्थान के कोटा में सुरंग बनकर तैयार हो गई है। अगले महीने इसको चालू कर दिया जाएगा। बता दें कि देश में पहली बार यह 8 लेन सुरंग बन गई है।

 


आधा रह जाएगा सफर 


नया एक्सप्रेसवे (New Expressway Update) बन जाने से लोगों के लिए सफर आधा रह जाएगा। इससे गुरुग्राम से वडोदरा तक का सफर 20-22 घंटे की बजाय केवल 10-12 घंटे का रह जाएगा। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली व देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी 1380 किलोमीटर की है। इस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जारी है। 

 

एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार


बता दें कि यह 8 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Access-Controlled Greenfield Expressway) है। इस एक्सप्रेसवे को कई हिस्सों में बांटा गया है। एक्सप्रेसवे की शुरुआत सोहना के नजदीक गांव अलीपुर से हुई है। कोटा से पहले व कोटा से आगे वडोदरा तक एक्सप्रेसवे (New Expressway Update) का निर्माण कई महीने पहले पूरा हुआ है।

बता दें कि राजस्थान के कोटा में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व बना हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में वन्यजीव हैं। यहां पर 4.9 किलोमीटर की सुरंग बनाई गई है। वन्यजीवों को भी सुरक्षित वातावरण मिले, इसका भी ध्यान रखा गया है।  

25 किलोमीटर के रास्ते से मिलेगी निजात


सुरंग (Tunnel on Mumbai Delhi Expressway) अगले महीने से हर हाल में चालू करने की तैयारी है। सुरंग को पूर्ण रूप से जांच करने के बाद चालू कर दिया जाएगा। सुरंग का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। सुरंग के चालू होने के बाद कोटा के नजदीक करीब 25 किलोमीटर घुमावदार रास्तों से निजात मिलेगी।

मुंबई तक कब तक तैयार होगा रास्ता


बता दें कि पूरा एक्सप्रेसवे मुंबई तक का होगा। अभी वडोदरा से मुंबई (Vadodara to Mumbai) के बीच कुछ हिस्से का निर्माण बचा हुआ है। इस साल जून तक बाकी हिस्से का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में गुरुग्राम से मुंबई का सफर 12 घंटे का रह जाएगा। वाहनों के लिए यहां 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड लिमिट रहने वाली है। फिलहाल प्रतिदिन औसतन 25 से 30 हजार वाहन एक्सप्रेसवे से निकल रहे हैं। मुंबई तक प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी।

यह है पूरा रूट


इस एक्सप्रेसवे को केई शहरों से गुजारा गया है। दिल्ली व गुरुग्राम के अलावा अलवर, जयपुर, दौसा, किशनगढ़, अजमेर, रणथंभोर, सवाई माधोपुर, लालसोट, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा व सूरत जैसे शहरों के नजदीक से होकर एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। दिल्ली मुंबई के साथ हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को इस एक्सप्रेसवे का लाभ होगा। वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद एक्सप्रेसवे को 12 लेन किया जा सकता है।