home page

Delhi से उत्तराखंड का रास्ता होगा आसान, इस दिन तक चालू हो जाएगा यह एक्सप्रेसवे

Delhi-Dehradun Expressway Update : देश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से काफी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। देश भर में लगातार नई रेलवे लाइन, सड़कों का चौड़ीकरण तथा नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब फिर दिल्ली से उत्तराखंड का रास्ता काफी आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं कितने दिन बाद चालू हो जाएगा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे।
 | 
Delhi से उत्तराखंड का रास्ता होगा आसान, इस दिन तक चालू हो जाएगा यह एक्सप्रेसवे

HR Breaking News : (Delhi-Dehradun Expressway) सरकार की तरफ से माना जा रहा है कि देश में सड़क परिवहन को मजबूत करने से विकास की रफ्तार को बढ़ावा मिलेगा। देश में फिलहाल कई एक्सप्रेसवे ऐसे हैं जिन पर कार्य चल रहा है तो कई बनकर पूरे हो चुके हैं। बात की जाए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) की तो इसका निर्माण भी अपने अंतिम पड़ाव पर है। दिल्ली से देहरादून जाने में बीते दिनों जो थकान भरा घंटों का समय लग रहा था वह काफी कम हो जाएगा।


मिली जानकारी के मुताबिक 212 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का 99% कार्य पूरा हो चुका है। अब कुछ तकनीकी बारीकियां तथा फिनिशिंग टच का इंतजार बाकी है और जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

 


कब दौड़ेंगी गाड़ियां?


शुरुआत के समय अनुमान लगाया जा रहा था कि इस परियोजना का उद्घाटन (Project inauguration) फरवरी के आखिर में किया जाएगा, लेकिन कुछ छोटे अधूरे कामों के चलते इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब NHAI और हाल की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अप्रैल 2026 के  पहले सप्लाह में होने की संभावना है।


इस बीच, इसके चार हिस्सों में से दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत (खेखड़ा) तक करीब 32 किलोमीटर का भाग परीक्षण करने के लिए खोल दिया गया है। इस खंड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, जिससे साफ है कि पूरा कॉरिडोर भी जल्द ही चालू होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

 


150 मिनट में पूरा होगा 6 घंटे का सफर


इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत (biggest feature of the expressway) समय की भारी बचत है। अभी दिल्ली से देहरादून पहुंचने में आमतौर पर 5 से 6 घंटे लगते हैं, लेकिन इसके शुरू होने के बाद यह सफर घटकर सिर्फ 2.5 से 3 घंटे का रह जाएगा। यह मार्ग दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर के रास्ते देहरादून के आशारोड़ी तक जाएगा, इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से दिल्ली और देहरादून के बीच आवागमन के समय में काफी ज्यादा बचत होगी। इस एक्सप्रेसवे पर कारों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तय की गई है। 


दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है। यह एक्सप्रेसवे राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता है और एशिया के सबसे बड़े वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर (Wildlife Elevated Corridor) के रूप में अपनी खास पहचान बनाता है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर को इस तरह डिजाइन (Design of elevated corridor) किया गया है कि वन्यजीवों को कोई बाधा न हो। यह एलिवेटेड कॉरिडोर विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का एक बेहतरीन उदाहरण है।


टोल टैक्स और सुविधाएं 


NHAI की तरफ से एक्सप्रेसवे को बनाने (Toll Tax On Delhi Dehradun Expressway) पर सुविधा तथा सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। आसपास के शहरों के साथ कनेक्टिविटी जोड़ने के लिए पूरे एक्सप्रेसवे में 16 प्रवेश तथा निकास के रास्ते बनाए गए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिल्ली से देहरादून तक की एक तरफ यात्रा का टोल टैक्स 500 रूपये के करीब हो सकता है।


दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर हर 25 से 30 किलोमीटर पर आधुनिक रेस्टोरेंट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि लंबी यात्रा के दौरान लोगों को थकान महसूस न हो।