home page

MP के इस जिले में 44 के पार पहुंचा तापमान, IMD ने बताया अगले दिनाें का मौसम

गर्मी की लुक्का छुपी अभी तक चल रही है कई बार तापमान बहुत हाई हो जाता है तो कई बार राहत मिल जाती है। एमपी में पारा 44 डिग्री को पार कर गया है। आइए मौसम विभाग से जानते हैं आज का मौसम-

 | 
MP के इस जिले में 44 के पार पहुंचा तापमान, IMD ने बताया अगले दिनाें का मौसम

HR Breaking News (नई दिल्ली)। मई का महीना बीतने वाला है, लेकिन चिलचिलाती गर्मी अपना प्रभाव नहीं दिखा पा रही है। ऐसा प्री मानसून बारिश के कारण ऐसा हो रहा है। शनिवार को भी प्रदेश के 4 जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। शुक्रवार-शनिवार के दरमियान जबलपुर, इंदौर, उमरिया में बारिश हुई,जबकि शनिवार को उज्जैन में ही बूंदाबांदी हुई है। इंदौर में सर्वाधिक 18.8, उमरिया में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।


इस जिलों में हुई बारिश


मौसम विभाग ने बुलेटिन में बताया कि बारिश का प्रभाव शहडोल, सागर और इंदौर के संभाग में ही रहा। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। उधर, प्रदेश के मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : 500 और 1000 के नोटों को लेकर RBI ने दी बड़ी जानकारी


खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म जिला


शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान खजुराहो में 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी भोपाल में 40.7, गुना में 42.7, ग्वालियर में 42.5, इंदौर में 40.1, जबलपुर में 41.3, खंडवा में 42.5, मंडला में 40.8, रीवा में 42.5, सागर में 40.5, सतना में 42.4, उमरिया में 42 और उज्जैन में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।


कहीं-कहीं चल सकती है लू

ये भी जानें : सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले एक दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है।


बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में रविवार को भी प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि बैतूल,अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर जिलों में गरज चमक के साथ पानी गिर सकता है। वहीं अन्य स्थानों का मौसम शुष्क रह सकता है।

ये भी पढ़ें : मैंने अपने पति की खुशी के लिए शराब पीना किया शुरू, महिला ने खोले राज


बढ़ सकती है गर्मी


मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि रविवार से प्रदेश की अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक रूप से वृद्धि हो सकती है। हालांकि उसके बाद मौसम फिर स्थिर बना रहेगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि का कोई अनुमान नहीं है।