home page

Gurugram के इस टोल पर नहीं लगेगा जाम, CM ने दिया 3 महीने का समय

लंबे समय से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर संचालित खेड़कीदौला टोल प्लाजा को हटाने की मांग चल रही है। इसके पीछे मुख्य कारण जाम लगना है। पीक आवर के दौरान यानी सुबह आठ बजे से 11 बजे तक एवं शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक टोल प्लाजा के दोनों तरफ जाम जैसी स्थिति रहती है।

 | 
Gurugram के इस टोल पर नहीं लगेगा जाम, CM ने दिया 3 महीने का समय

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो) : खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर से जाम का झाम जल्द ही दूर होगा। या तो इसे पचगांव के नजदीक या द्वारका एक्सप्रेस-वे पर शिफ्ट किया जाएगा या फिर टोल प्लाजा का स्ट्रक्चर हटाकर वहां पर कैमरे इस तरह लगाए जाएंगे कि वाहनों के निकलते ही सीधे खातों से टोल की वसूली हो जाए।


इससे वाहन एक मिनट के लिए भी नहीं रुकेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को राहगीरी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी जाम से है न कि टोल वसूली से।

टोल प्लाजा हटाया या वैकल्पिक रास्ता अपनाया जाए, इस बारे में उनकी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बात हुई है। दो से तीन महीने के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा।

ये भी जानें : 2 हजार के नोट को लेकर RBI ने दिया एक और मैसेज, अगर नोट नकली निकला तो...

लंबे समय से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर संचालित खेड़कीदौला टोल प्लाजा को हटाने की मांग चल रही है। इसके पीछे मुख्य कारण जाम लगना है। पीक आवर के दौरान यानी सुबह आठ बजे से 11 बजे तक एवं शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक टोल प्लाजा के दोनों तरफ जाम जैसी स्थिति रहती है।

कई बार पीक आवर के बाद भी जाम जैसी स्थिति रहती है। इससे आइएमटी मानेसर औद्योगिक क्षेत्र का विकास प्रभावित हाे रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसे हटाने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयासरत हैं। बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद भी कई बार इस बारे में मुख्यमंत्री से बात कर चुके हैं।

अब लगने लगा है कि जल्द ही जाम के झाम से छुटकारा मिलेगा। चार दिन पहले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने द्वारका एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान कहा था कि एक ऐसा सिस्टम विकसित किया जाएगा जिससे वाहनों को कहीं एक्सप्रेस-वे पर रुकना नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ेें : UP में बड़ा शहर बसाने का प्लान, 8 जिले होंगे शामिल

जितनी दूरी तय करेंगे उतनी दूरी के हिसाब से पैसे खाते से कट जाएंगे। इसी बात को कमोवेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी रविवार को मीडिया के सामने दोहराया। इससे साफ है कि जल्द ही जाम के झाम से निजात मिलेगी।

बन सकता है 36 लेन का टोल प्लाजा


यदि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पचगांव में टोल प्लाजा शिफ्ट करने की योजना बनाता है तो कोई परेशानी नहीं। वहां पर सरकार 40 एकड़ जमीन देने को तैयार है। इतनी जगह पर 36 लेन का टोल प्लाजा आसानी से बन जाएगा।

ये भी जानें : UP के इस शहर में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, 40 हजार लोगों के बैठने की होगी सुविधा

एक सर्वे के मुताबिक पचगांव से होकर प्रतिदिन औसतन 40 से 45 हजार वाहन ही दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजरते हैं। 36 लेन से आसानी से प्रतिदिन औसतन 75 से 80 हजार वाहन निकल सकते हैं। बता दें कि खेड़कीदौला टोल प्लाजा से होकर प्रतिदिन औसतन 80 से 85 हजार वाहन निकलते हैं।

यही नहीं, एक लाख से अधिक वैसे वाहन निकलते हैं जो टोल टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं। इसे देखते हुए कम से कम 40 लेनी होनी चाहिए जबकि केवल 25 लेन ही हैं। यही कारण है कि टोल प्लाजा पर ट्रैफिक का दबाव 24 घंटे बना रहता है।