home page

Noida की तर्ज पर बसाए जाएंगे UP के ये 2 नए शहर, शिकागो की तरह होंगे डेवलेप, 84 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

Noida - हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यूपी के ये दो नए शहर नोएडा की तर्ज पर बसाए जाएंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के दादरी और बुलंदशहर के 84 गांवों की जमीन ली जाएगी। नया नोएडा 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसाया जाएगा। इसे खासतौर से औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बसाया जाएगा।
 | 

HR Breaking News, Digital Desk-  योगी सरकार नोएडा की तरह यूपी मे दो नए औद्योगिक नगर बसाने जा रही है। इनका विकास अमेरिका के शिकागो की तर्ज पर किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा के निकट यह बनेंगे। इसे न्यू नोएडा के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के दादरी और बुलंदशहर के 84 गांवों की जमीन ली जाएगी।

जहां पर न्यू नोएडा विकसित होगा। हाल ही में नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक में नोएडा के मास्टर प्लान-2041 को मंजूरी दी गई जिसमें न्यू नोएडा विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इस साल इसे सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

मंजूरी के बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। शासन के रिकॉर्ड में इसको दादरी-नोएडा-गाजियाबाद से जोड़ते हुए विशेष निवेश क्षेत्र का नाम दिया गया है। नया नोएडा 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसाया जाएगा। इसे खासतौर से औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बसाया जाएगा। नए नोएडा में कर्मचारियों के लिए आवास की भी सुविधा होगी। 

योगी सरकार दूसरा औद्योगिक शहर बुंदेलखंड में बनाने जा रही है। इसे हाल में बनाए गए नए प्राधिकरण बीडा विकसित करेगा।  बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के नाम से नया औद्योगिक शहर झांसी-ग्वालियर मार्ग बसाया जाएगा। अहम बात यह है कि बीडा का आकार नोएडा से बड़ा होगा। नोएडा का विकास 13 हजार हेक्टेयर जमीन पर किया गया था जबकि बीडा करीब 14 हजार हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जा रहा है। बीडा के लिए सरकार पहले चरण में 5000 करोड़ रुपये देगी। इस तरह यूपी को आने वाले सालों में दो नए इंडस्ट्रियल सिटी की सौगात मिलेगी। 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे कई परियोजनाएं तेजी से अंजाम की ओर पहुंच रही हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र  प्रदेश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। यही पर फिल्म सिटी, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, हस्तशिल्प पार्क और लॉजिस्टिक हब विकसित किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में आईआईटी जीएनएल, गारमेंट पार्क तथा कई फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर बनाए जा रहे हैं।

रक्षा उत्पादों का हब बनेगा उत्तर प्रदेश-
डिफेंस कॉरिडोर में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने झांसी, लखनऊ और अलीगढ़ में निवेश के लिए रुचि दिखाई है। प्रदेश के छह नोड में अभी तक 138 एमओयू हो चुके हैं।

छह जिलों अलीगढ़, झांसी, कानपुर, आगरा, चित्रकूट और लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 5000 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। इनमें से करीब 1700 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करके निवेशकों को दिया जा चुका है।