1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM के ये नियम, UPI से कैश निकालने पर मिलेगी ये राहत
HR Breaking News (New ATM Rules) अब 2026-2027 का नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने वाला है और 1 अप्रैल से देशभर में कई नियमों में बदलाव के साथ ही ATM इस्तेमाल से जुड़े कई नियम में भी बदलाव होने जा रहा हैं। बैंकों और पेमेंट बैंकों द्वारा जो ये बदलाव (New ATM Rules ) किए जा रहे हैं, उनका प्रभाव नकद विड्रॉ और कैश एक्सेस के तरीको पर पड़ेगा।
फ्री ट्रांजैक्शन में शामिल होगी UPI बेसड कैश विड्रॉ
दरअसल, आपको बता दें कि बडे़ बैंकों और पेमेंट बैंकों द्वारा जो ये बदलाव होंगे, उनमे पैसे निकालने की सीमा, ट्रांजैक्शन चार्ज और ग्राहकों के कैश निकालने के तरीके पर असर पड़ सकता है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC ने ATM से UPI बेसड कैश विड्रॉ (UPI based cash withdrawal) करने की सर्विस अब हर महीने जो मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलती है, उसकी सीमा में शामिल होगी। हालांकि पहले इसे एक अलग कैटेगरी मानते थे, लेकिन अब ये ट्रांजैक्शन कुल मुफ्त ट्रांजैक्शन में ही गिने जाएंगे।
हर ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज
इसके साथ ही जो ग्राहक हर महीने की सीमा से अधिक ट्रांजैक्शन (Transactions exceeding the limit) करेंगे, उनके हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए के चार्ज की वसूली की जाएगी, जिसमें लागू टैक्स को शामिल नहीं किया गया है। अभी, ज्यादातर ग्राहकों को HDFC बैंक के ATM से हर महीने 5 बार मुफ्त पैसे विड्रॉ का लाभ (Free money withdrawal benefits) मिलता है। इसके साथ ही मेट्रो शहरों में दूसरे बैंकों के ATM से तीन बार और नॉन-मेट्रो इलाकों में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा (Free transaction facility) का लाभ मिलता है।
कैश निकालने की लिमिट में हुआ बदलाव
वहीं, पब्लिक सेक्टर के बैंक पीएनबी (PNB Debit Card) की ओर से कुछ डेबिट कार्ड के लिए रोजाना कैश निकालने की लिमिट में संशोधन किया गया है। नए नियमों के तहत, ग्राहक अपने कार्ड के प्रकार के बेस पर रोजाना 50,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक विड्रा कर सकेंगे।
कुछ कार्ड, जिनसे पहले 1,00,000 रुपये तक विड्रा की परमिशन मिली थी, अब उनकी सीमा में कमी आ जाएगी।
कैश विड्रॉ की नई सुविधा
इसके साथ ही Jio Payments Bank ने QR कोड-आधारित कैश विड्रॉ (QR code-based cash withdrawal) की नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत ग्राहक UPI QR कोड स्कैन करके ट्रांजैक्शन को मंजूरी देकर, तय बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट से पैसे विड्रॉ कर सकते हैं और एक UPI ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन को मंजूरी देकर तय बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट से पैसे विड्रा (Withdraw money from Banking Correspondent) कर सकते हैं। ये बदलाव डिजिटल बैंकिंग की ओर बड़े बदलाव को दर्शाता है। इसके साथ ही कैश के यूज पर कड़ा कंट्रोल करते हैं।
