365 करोड़ की लागत से 4 लेन होगी ये 25KM रोड, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
HR Breaking News (Four lane Road) शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सड़को को 4 लेन बनाया जा रहा है। अब जल्द ही 25KM रोड को भी 4 लेन (Four lane Road ) बनाया जाने वाला है और इसके लिए 365 करोड़ के बजट को स्वीकृति मिली है। इससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) की ओर से गुरुग्राम से फर्रुखनगर से तक 25 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का ऐलान किया है और इस सड़क को 365 करोड़ की लागत से 2 से चार लेन का किया जाने वाला है। बता दें कि इसमे चंदू बाईपास को बनाया भी शामिल किया गया है। इस सड़क से 10 गांवों को सहूलियत के साथ ही और केएमपी एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) पर आवागमन आसान होगा।
इस सड़क से जुड़े हैं ये गांव
मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री की मांग पर इलाके के लिए कई ऐलान किए गए हैं। इन प्रोजेक्ट से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र (Badshahpur Assembly Constituency) में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। गुरुग्राम-फर्रुखनगर सड़क से हर रोज 15 से 20 हजार वाहनों की आवाजाही लगी रहती हैं और इस सड़क से खेड़ा झांजरौला, सुल्तानपुर, कालियावास, इकबालपुर, साढ़राणा, गढ़ी हरसरू, चंदू, बुढेडा, माकरौला, धनकोट और बसई गांव भी जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही इस सड़क से झज्जर, रोहतक, पटौदी, हेलीमंडी भी कनेक्ट हुआ है।
सड़कों को किया जाएगा इतना चौड़ा
मुख्यमंत्री की ओर से कांकरौला में आयोजित विकसित बादशाहपुर महारैली में जब पहुंचे थे, तो उन्होंने ऐलान किया था कि गांव बुढ़ेड़ा में तकरीबन 65 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सामुदायिक केंद्र का को बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि गांव टिकली में महाग्राम योजना (Mahagram Yojana) के अंतर्गत जल शोधन संयंत्र की स्थापना की जाएगी, जिससे टिकली, हसनपुर, सकतपुर, गैरतपुर और अकलीमपुर गांवों में साफ सुथरे पेयजल की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों (New Gurugram sectors) में तकरीबन 88 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जाने वाली सीवरेज लाइन का काम भी जल्द पूरा होगा। जब न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों की मांग की गई थी तो उस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सड़कों को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
यहां पर होगी दमकल केंद्र की स्थापना
मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया था कि न्यू गुरुग्राम (New Gurugram) के सेक्टर 90 से 95 में जमीन मौजूद होने पर श्मशान घाट भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही गुरुग्राम, मानेसर और फर्रुखनगर में भूमि उपलब्धता के बेस पर दमकल केंद्र की स्थापना होगी। सिर्फ इतना ही नहीं हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के द्वारा 28.17 किलोमीटर लंबाई की 13 सड़कों का रखरखाव किया जाने वाला है और लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के द्वारा 84.86 किलोमीटर लंबाई की 30 सड़कों का रखरखाव होगा। इसके साथ ही 41.57 करोड़ रुपये के बजट से 21.3 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़कों की खास मरम्मत कराई जाएगी।
विधानसभा इलाके में ये होंगे विकास कार्य
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री ने बादशाहपुर विधानसभा इलाके (Badshahpur Assembly Constituency) में विकास कार्यों को नई रफ्तार देने के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि वहन करने को लेकर ऐलान किया है। इस अवसर पर सोहना विधायक , गुरुग्राम विधायक , हाउसिंग फॉर ऑल विभाग से आयुक्त एवं सचिव मौजूद रहे।
राव नरबीर सिंह (Rao Narbir Singh) का कहना है कि बादशाहपुर विधानसभा इलाके में ट्रिपल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय (coordination of government) से विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। केंद्र, प्रदेश और स्थानीय निकायों के अच्छे मेलजोल से बुनियादी ढांचे, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विस्तारीकरण पर खास गौर किया जा रहा है। उनका कहना है कि अरावली पर्वतमाला इलाके में स्थित गांव खोह, कासन और सहरावन में तकरीबन 26 करोड़ रुपये के बजट से 200 एकड़ भूमि पर नमो वन बसाए जाने का प्लान है।
गुरुग्राम के लेजरवैली पार्क में बनेगी प्रतिमा
बता दें कि मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के लेजरवैली पार्क (Leisure Valley Park in Gurugram) में शहीद भगत सिंह की इमेज लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कुछ दिन पहले दंतेवाड़ा में CRPF के शहीद जवानों के सम्मान में समारोह का संबोधन कर रहे थे और ये समारोह गुरुग्राम में होम डेवलपर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री का कहना है कि बीते 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। CRPF जवानों के कल्याण स्वरूप CRPF के डीआईजी परम शिवम को 38.25 लाख रुपये की राशि का चेक दिया गया है। यह धनराशि CRPF के शहीद जवानों के परिवार कल्याण में यूज की जाने वाली है।
गुरुग्राम और मानेसर की रहेगी अहम भूमिका
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (Industries and Commerce Minister of Haryana) का कहना है कि कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा साल 2047 तक औद्योगिक क्रांति की दिशा में तेजी से कदम बढ़ रहा है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और खासतौर पर गुरुग्राम और मानेसर की अहम भूमिका रहने वाली है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और निवेश-अनुकूल वातावरण (investment-friendly environment) के चलते हरियाणा उद्योग, व्यापार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। बादशाहपुर विधानसभा इलाके में भी चहुंमुखी और संतुलित विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है।
