gurugram से आगे निकला ये शहर, बना लग्जरी हब, 10% बढ़ी प्रॉपर्टी की मांग
HR Breaking News (Property Rate) सरकार की ओर से देश के कई राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए नए-नए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के कारण आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी की मांग में तेजी से इजाफा हुआ ह। अब बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के नए अवसरों के चलते एक शहर गुरुग्राम (Gurugram Property Rate) से भी आगे निकल गया है और यहां पर प्रोपर्टी की मांग खूब बढ़ी है।
कब होगी जेवर एयरपोर्ट की ओपनिंग
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) अब जल्द ही शुरु होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को इस एयरपोर्ट की ओपनिंग करने वाले हैं। बता दें कि यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने वाला है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा कई राज्यों और विदेशों से कनेक्ट हो सकेगा। इसके साथ ही नोएडा के रियल एस्टेट मार्केट (Noida real estate market) में मजबूती मिलेगी।
गुरुग्राम को कड़ी टक्कर नोएडा प्रीमियम मार्केट
जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से नोएडा एनसीआर मार्केट (Noida NCR Market) के बड़े प्रीमियम मार्केट गुरुग्राम को कड़ी टक्कर देगा। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट वेकमैन एंड कुशफील्ड ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को लेकर जानकारी भी साझा की गई है। वेकफील्ड एंड कुशमैन की रिपोर्ट के अनुसार जेवर एयरपोर्ट ने नोएडा को अफोर्डेबल मार्केट से तब्दील कर प्रीमियम लग्जरी हब की कैटेगरी में रख दिया है।
नोएडा में घरों की कैपिटल वैल्यू
रिपोर्ट के अनुसार जेवर एयरपोर्ट और अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते कैलेंडर ईयर 2025 की चौथी तिमाही में नोएडा में हाई एंड और मिड सेगमेंट में हाउस की कैपिटल वैल्यू में भी 10 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वहीं, गुरुग्राम के लग्जरी सेगमेंट (Luxury segment in Gurugram) में कैपिटल वैल्यू सिर्फ 9 प्रतिशत तक बढ़ी है। हालांकि, इसके रेंटल मार्केट ने 10 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ आई है।
भले ही गुरुग्राम एक ओर रेंटल इनकम (rental income) के लिए इन्वेस्टर्स की पहली पसंद है, तो जेवर एयरपोर्ट में प्रॉपर्टी ककी कीमतों में इजाफे के मामले में इन्वेसटर्स को भारी रिटर्न दिया जा रहा है।
गुरुग्राम व नोएडा की कैपिटल वैल्यू ग्रोथ
अगर दोनों का मुकाबला करें तो नोएडा / ग्रेटर नोएडा की कैपिटल वैल्यू ग्रोथ 10 प्रतिशत है और गुरुग्राम की कैपिटल वैल्यू ग्रोथ (Capital Value Growth of Gurugram) 8-12 प्रतिशत है। नोएडा / ग्रेटर नोएडा में रेंटल ग्रोथ (Rental Growth in Noida / Greater Noida) 7-9 प्रतिशत बढ़ी है और गुरुग्राम में रेंटल ग्रोथ में 10 प्रतिशत इजाफा हुआ है। नोएडा / ग्रेटर नोएडा के प्रमुख ड्राइविंग फैक्टर जेवर एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे है और गुरुग्राम के प्रमुख ड्राइविंग फैक्टर द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड है।
कमर्शियल और ऑफिस स्पेस में तगड़ा उछाल
रेजिडेंशियल के अलावा एयरपोर्ट के चालू होने के बाद कमर्शियल और ऑफिस स्पेस में भी तगड़ा उछाल आने की उम्मीद है। विदेशी कंपनियों के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (Global Capability Centers) द्वारा ऑफिस स्पेस लेने की होड़ मची है।
कहां बन रहा सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स हब
रिपोर्ट के अनुसार 2025 के शुरुआती 9 महीने में ही GCCs की ओर से नोएडा में तकरीबन 9.27 लाख स्क्वायर फीस ऑफिस स्पेस लीज पर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक बड़ा लॉजिस्टिक्स हब (Big logistics hub in Dadri) का निर्माण हो रहा है, जो सीधे एयरपोर्ट से कनेक्ट होगा। इसके साथ ही मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स हब और एयरपोर्ट के माल ढुलाई संचालन से 15000 नई नौकरियां मिल सकेंगी। यह ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भी कनेक्ट होगी।
कुल लॉन्च में किसकी कितनी है हिस्सेदारी
अगर हिस्सेदारी की बात करें तो एनसीआर में गुरुग्राम में कुल लॉन्च में हिस्सेदारी (Share of total launches in Gurugram) 50 प्रतिशत है और नोएडा की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत, गाजियाबाद की कुल लॉन्च में हिस्सेदारी 16 प्रतिशत, दिल्ली में हिस्सेदारी 5 प्रतिशत है।
साल 2025 में कितने रेजिडेंशिल हुए लॉन्च
हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 की चौथी तिमाही में दिल्ली में कुल 14,248 नए रेजिडेंशियल यूनिट्स (Residential units by year 2025) की पेशकश की गई हैं, जो बीते वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.5 गुना ज्यादा है। अगर पूरे साल की यूनिट्स को देखें तो पूरे वर्ष 2025 का कुल लॉन्च 41,358 यूनिट्स रहा है। नए लॉन्च के मामले में गुरुग्राम 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ टॉप पर रहा है, लेकिन नोएडा भी 29 प्रतिशत की मजबूत हिस्सेदारी के साथ तेजी से बढ़ रहा है।
