home page

उत्तर प्रदेश का ये जिला बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 2 गांव के किसान हो जाएंगे मालामाल

industrial corridor : उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। प्रदेश के विकास गति को तेज करने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है राज्य में नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। नए स्मार्ट शहर विकसित किया जा रहे हैं। अब सरकार उत्तर प्रदेश के एक जिले को इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए यहां पर कई उद्योग स्थापित करने वाली है। चलिए विस्तारसे जानते हैं।

 | 
उत्तर प्रदेश का ये जिला बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 2 गांव के किसान हो जाएंगे मालामाल

HR Breaking News - (Bundelkhand Expressway)। उत्तर प्रदेश वासियों के लिए गुड न्यूज़ है। अब सरकार प्रदेश के एक जिले को इंडस्ट्रियल हब बनाने जा रही है। दरअसल, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इससे प्रदेश के एक जिले के विकास गति को रफ्तार मिलेगी इसके साथ ही जहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिससे लाखों प्रदेशवासियों को फायदा मिलेगा। बता दें कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (industrial corridor) के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। 


बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) पर सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक गलियारे का निर्माण करवा रही है। इससे कई जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा। यहां रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 


2 गांव की जमीन पर बनेगा इंडस्ट्रियल हब -


इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (industrial corridor) को औरैया जिले में विकसित किया जा रहा है। यह जिला इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभरेगा। यहां पर औद्योगिक गलियारे निर्माण करने के लिए 2 गांव की जमीन खरीदी जाएगी। जिसमें मिहौली और निगड़ा में गांव शामिल है। मिहौली के 639 किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। वहीं निगड़ा के 232 किसानों से जमीन ली जाएगी। बता दें कि 273 किसानों के बैनामे हो चुके हैं।


भूमि अधिग्रहण का कार्य 93% पूरा - 

रिपोर्ट के अनुसार भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) का कार्य 93% पूरा हो चुका है। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण करने के लिए कुल 124 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Uttar Pradesh Expressway Industrial Development Authority) और जिला प्रशासन ने पिछले साल ही जमीन अधिग्रहण पर काम शुरू कर दिया था जो कि अब जल्द ही पूरा होने वाला है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। 


बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway News) की कुल लंबाई लगभग 296 किलोमीटर है। एक्सप्रेसवे का निर्माण साल 2020 में हुआ था। एक्सप्रेसवे बनने से बुंदेलखंड में चित्रकूट से लेकर बांदा हिमारपुर, महोबा, जालौन और इटावा सीधे कनेक्ट हो गए। जिससे लाखों लोगों का सफर आसान हुआ है। एक्सप्रेसवे को 4 लेन बनाया गया है। भविष्य में इसे 6 लेन बनाया जा सकता है। 


 पैकेज में एक्सप्रेसवे का निर्माण

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) का निर्माण 6 पैकेज में हुआ है. पहला पैकेज चित्रकूट से बांदा तक 50.49 किलोमीटर, बांदा से महोबा तक 50.300 किलोमीटर, महोबा से हमीरपुर तक 49 किलोमीटर, हमीरपुर से जालौन तक 51 किलोमीटर, जालौन से औरैया तक 50 किलोमीटर का है।